बैरंग लौटे हड़ताली कर्मचारी..GR चन्द्रा ने बताया..मजबूरी में निर्णय स्वीकार..हम भी तो नाराज

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—फेडरेशन की हड़ताल 12 वें खत्म हो गयी। फेडरेशन बिलासपुर के नेता जीआर चन्द्रा ने बताया कि कभी कभी ऐसी स्थिति बनती है। हडताल खत्म होने के कारण लोगों की तरह में हम भी नाराज हैं। केन्द्रीय नेतृत्व का फैसला मानने को तैयार हैं। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 11 दिनों के बाद 12 वें दिन कर्मचारी फेडरेशन की एकता छिन्न भिन्न नजर आयी। कल तक जो कर्मचारी अपनी मांग को लेकर अंतिम सांस तक लड़ने कसमें खा रहे थे। 12 वें दिन उसी मंच से वही नेता अपने अगुवा को लानत मलानल करते नजर आए। कई लोगों ने हड़ताल के असमय स्थगित होने पर अपने नेताओं पर शक जाहिर किया।

          हड़ताल स्थगित होने पर फेडरेशन के जिला संयोजक जीआर चन्द्रा ने बताया कि केन्द्रीय नेतृत्व ने किन परिस्थितियों में समझौता किया। और हड़ताल को स्थगित का एलान किया। इसकी जानकारी फिलहाल उन्हें नहीं है। असमय हड़ताल स्थगित होने से अन्य लोगों की तरह मुझे भी नाराजगी है। लेकिन परिस्थितियों के अनुसार ऐसा होता है। हमने हड़ताल खत्म नहीं किया है। यदि दीपावली तक एक साल का एरियर्स और 31 प्रतिशत महंगाई भत्ता का भुगतान नहीं किया गया तो आंदोलन पर फिर जाएंगे। चन्द्रा ने यह भी बताया कि शासन ने एचआरए के लिए समिति गठन का फैसला किया है। रिपोर्ट जमा होने के बाद जल्द ही फैसला होगा। कुल 31 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा।

               देखें वीडियो चन्द्रा ने और क्या क्या कहा…।

close