Best Holi Video: होली पर वायरल हो रहा है ये वीडियो, क्या आपने देखा?

Shri Mi
3 Min Read

Best Holi Video:आज देश होली के रंग में सराबोर है। हर कोई होली के जश्न में डूबा हुआ है। इस मौके पर कई वीडियो भी सामने आ रहे हैं, जिन्हें देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे। वीडियो ऐसा है कि आप इसे कई बार देखेंगे तो भी आपको संतुष्टि नहीं होगी। आप इस वीडियो को देखें, देखने के बाद आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। वीडियो देखने के बाद युवक और युवती की खूब तारीफ होगी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

Best Holi Video:सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक-युवतियों का एक समूह नजर आ रहा है। सभी बॉलीवुड गानों पर थिरकते नजर आ रहे हैं। इसमें सबसे खास बात ये है कि गाने के बोल पर सभी के कपड़े बदल रहे हैं। वीडियो में कई हिंदी गाने बज रहे हैं और एक के बाद एक कपड़े बदलते जा रहे हैं। इसमें सबसे पहले लाल दुपट्टे वाली अपना नाम तो बता प्ले होता है। तभी सभी के आउटफिट रेड कलर के हो जाते हैं। इसके बाद किशोर कुमार का गाना बजता है और इस गाने पर भी कपड़े बदल जाते हैं। आप एक बार इस वीडियो को देखिए गाने पर कैसे सारे कपड़े बदल रहे हैं। होली के मौके पर वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। वीडियो देखने के बाद हर कोई शेयर कर रहा है।

इंटरनेट का सबसे बेस्ट वीडियो
Best Holi Video:इस वीडियो को एक ट्विटर यूजर ने शेयर किया है। वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है कि आप होली का सबसे बेहतरीन वीडियो देखेंगे। होली की शुभकामनाएं। वीडियो को 10 हजार लोग देख चुके हैं। वीडियो को 405 लाइक मिले है। वहीं वीडियो पर यूजर्स के चौंकाने वाले रिएक्शन सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि बेहतरीन वीडियो वाकई दिल को भा गया है। इस वीडियो पर अन्य यूजर्स भी बेहद मजेदार जवाब दे रहे हैं, जो पढ़ने लायक है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close