IPL पर सट्टा लगाते आरोपी गिरफ्तार..सामान समेत नगद बरामद..2 पर जुआ एक्ट की कार्रवाई

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर—–साइबर सेल के सहयोग से सरकंडा पुलिस ने आईपीएल पर सट्टा लगाते दो सटोरियों को धर दबोचा है। दोनों आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 4(क) के तहत अपराध दर्ज किया गया। आरोपी पंकज अरोरा को गिरफ्तार किया गया। मौके से एक एप्पल कंपनी की मोबाइल, नकदी बरामद किया गया।सरकन्डा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार साइबर सेल के सहयोग से आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते दो सटोरियों को गिरफ्तार किया गया है। थानेदार परिवेश तिवारी ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिली कि सीपत रोड स्थित एक मकान में कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग के बीच खेले जा रहे मैच पर सट्टा लगाया जा रहा है।
 
                          जानकारी के बाद पुलिस टीम ने धावा बोला। मौके से पुलिस की संयुक्त टीम ने शशि सोनी और पंकज अरोरा को रंगे हाथ धर दबोचा गया। मौके से मोबाइल और नकदी रकम बरामद किया गया। आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया ।
close