भाजपा नेताओं का आरोप..सरकार मुंह छिपा रही ..किया धरना प्रदर्शन..कहा..कम करना होगा वेट

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर—भारतीय जनता पार्टी ने पेट्रोल डीजल दामों को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ नेहरू चौक स्थित पेट्रोल पम्प के सामने धरना प्रदर्शन किया। राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि बात बात पर केन्द्र सरकार को कोसने वाले प्रदेश के मुखिया और कांग्रेस नेताओं की आवाज बन्द हो गयी है। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष ने छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। 
 
           भाजपा नेताओं ने राज्य सरकार खिलाफ नेहरू  चौक स्थित पेट्रोल पम्प पर धरना प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार पेट्रोल डीजल पर वेट कम नहीं कर रही है। जिसके कारण प्रदेश की जनता को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। जिला भाजपा अध्यक्ष ने प्रदेश कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जब अपनी पारी आई तो मुख्यमंत्री बहाना करना शुरू कर दिए है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पेट्रोल, डीजल में वेट कम कर देशवासियों को राहत देने का काम किया है। अब राज्य सरकार की बारी है। वेट कम करने से पेट्रोल और डीजल के दामो पर कमी आएगी।
 
     जिला अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा शासित राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशो ने प्रधानमंत्री के निर्णय का स्वागत किया है। अपने राज्यों में वेट को भी कम किया।  जिससे की पेट्रोल डीजल के दामों पर भारी गिरावट आयी है। लोगों को सस्ते दाम पर ऑयल मिल रहा है, लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार वेट कम नही कर प्रदेश की जनता के साथ नाईसाफी कर रही है।राज्य सरकार को तत्काल वेट कम करना होगा।
 
            युवा मोर्चा नेता केशरवानी ने कहा जब केन्द्र सरकार ने ऑयल के दामों पर वेट कम कर दिया है तो प्रदेश की कांग्रेस सरकार को भी तत्काल वेट कम करना चाहिए। लेकिन प्रदेश सरकार  जान बूझकर वेट कम नही कर रहे है। कल तक केन्द्र सरकार के खिलाफ चिल्ला-चिल्ला कर आरोप लगाने में कोई कसर नही छोड़ी। जब प्रदेश की कांग्रेस सरकार की बारी आई तो मुॅह छिपाते घड़ियालू आंसू बहा रहे हैं। कांग्रेस सरकार की बहाने बाजी अब काम नही आने वाली।
 
                इस मौके पर धरने में उपस्थित युवा मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारे बाजी करते हुए प्रदेश की कांग्रेस सरकार से शीघ्र पेट्रोल डीजल पर वेट कम करने की मांग की।
 
               धरना प्रदर्शन में राहुल सराफ, दीपक शर्मा, वैभव जायसवाल, तिलक देवांगन, इंशु गुप्ता, ओंकार पटेल, किशन सोनी, लक्ष्मीकांत शास्त्री, वैभव गुप्ता, अंशुमन शुक्ला, मोनू रजक, महर्षि बाजपेयी, मुकेश राव, ऋषभ चतुर्वेदी, नितिन छाबड़ा, राज कैवर्त, राजेन्द्र कश्यप, दीपक साहू, यश गौरहा, आशीष तिवारी, दीवाना सिंह, अमित गुप्ता, सशांक श्रीवास्तव, किशन यादव, विश्वजीत ताम्रकार, तुषार यादव, देवेश खत्री, शशांक श्रीवास्तव, अमर राजपूत, हिमांशु गुप्ता, ओम तिवारी, राहुल महंती, निलेश रमानी, अंकित चेलकर, शुभम गुप्ता, सपन निगम, विनय चंदेल, राकेश मिश्रा, आकाश निषाद, मोहन जायसवाल, पवन विधानी, ओम तिवारी, श्रीधर शुक्ला सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
TAGGED:
close