भार साधक समिति अध्यक्ष को एसडीएम ने कराया पदभार ग्रहण

Shri Mi
2 Min Read

रामनुजगंज (पृथ्वीलाल केशरी )कृषि उपज मंडी के भारसाधक पदाधिकारियों को हटाकर उनके स्थान पर नेताओं को अध्यक्ष,उपाध्यक्ष व सदस्यों को मनोनीत किया गया है। नए अध्यक्ष व सदस्यों ने पदभार ग्रहण किया। कृषि उपज मंडी रामनुजगंज के अध्यक्ष जमुना सागर सिंह, उपाध्यक्ष विंधेश्वरी गुप्ता,सदस्यों में कन्हाई सिंह,मो.खलील अंसारी,रामसुंदर सिंह,सदस्य उदय कुमार गुप्ता को व्यापारी प्रतिनिधि को एसडीएम गौतम सिंह ने पदभार ग्रहण कराया गया। इस अवसर पर विधायक बृहस्पति तहसीलदार विनीत सिंह,प्रभारी मंडी सचिव वीरेंद्र कुमार ठाकुर,नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल,ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती मधु गुप्ता,पार्षद अशोक जयसवाल,विधायक प्रतिनिधि विकास गुप्ता,
अभिषेक सिंह,सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

विगत 12 वर्षों से भार साधक के हाथों में था कमान

गौरतलब है कि पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में स्थित कृषि उपज मंडीयो में विगत 12 वर्षों से भार साधक अधिकारियों से काम लिया जा रहा था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौपी गई हैं। नए पदाधिकारी किसानों की समस्याएं हल करने व किसानों के हित में कई निर्णय लेंगे। औऱ वहीं कृषि उपज मंडी के कार्यों का सुचारू रूप से क्रियान्वयन होगा। अनुभवी लोगों को प्राथमिकता देने के साथ-साथ सामंजस्य बनाने का कार्य भी किया गया है।

शपथ ग्रहण को यादगार बनाने के लिए किया पौधारोपण

शपथ ग्रहण समारोह को यादगार बनाने के लिए अतिथियों एवं उपस्थित जनों के द्वारा पौधारोपण
किया गया। अतिथियों ने कहा कि पौधों की कमी से निरंतर पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है। पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए पौधारोपण बहुत जरूरी है। हम सभी का फर्ज बनता है कि पृथ्वी की खूबसूरती को बनाए रखने में अपना योगदान दें। उपस्थित जनों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close