भारत रत्न राजीव ने रखा आधुनिक भारत की बुनियाद.अटल ने कहा.युवाओं ने किया सपना साकार.. बोले अरविन्द.सरकार ने दी सच्ची श्रद्धांजलि

BHASKAR MISHRA
5 Min Read
बिलासपुर—– भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए कांग्रेस नेताओं ने अनेक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री की उपलब्धियों को याद किया। साथ ही देश के विकास में दिए गए  उनके योगदान को क्रांतिकारी बताया। राजीव गांधी को पुण्यतिथि पर बिलासपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 2 के नेताओं ने पुराने बस स्टैंड में फल,भोजन,मास्क,सेनिटाइजर,बिस्किट का किया वितरण भी किया।
 
                        भारत रत्न देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री और देश को विकास के पथ पर अग्रसर करने वाले राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेताओं ने नम आंखों से याद किया। स्व.राजीव गाँधी की पुण्यतिथि पर  शहर कांग्रेस के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 02 के अध्यक्ष अरविन्द शुक्ला ने पुराना बस स्टैंड में जरूरत मन्दो के बीच जरूरी सामानों का वितरण किया। 
      
         कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अरविन्द शुक्ला की अगुवाई में कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए गरीबों के बीच 150 पैकेट भोजन,500 मास्क,250 सेनिटाइजर, 500 बिस्किट पैकेट,सूखा राशन और फलो का वितरण किया। 
 
                इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव विशेष रूप से मौजूद थे। अटल ने ब्लाक कांग्रेस 2 के आयोजन की जमकर तारीफ की। उन्होने कहा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की शहादत को सदियों तक भुलाया नहीं जा सकता है। हम सभी जानते हैं कि तात्कालीन देश के युवा प्रधानमंत्री ने देश के विकास को ना केवल एक नई दिशा दी है। बल्कि दुनिया में आज के स्थापित भारत को आधुनिक भारत बनाने में अहम काम किया है। 
 
               अटल ने कहा कि राजीव गांधी के बताए दिशा निर्देशों पर चलकर आज भूपेश सरकार जनता के बीच पहुंचकर जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही है। राजीव किसान न्याय योजना इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। अटल ने ब्लॉक कांग्रेस के पहल की जमकर सराहना की ।
 
                इस दौरान मेयर रामशरण यादव ने भी उपस्थित लोगों को संबोधित किया। मेयर ने बताया कि आज की विकसित संचाल प्रणाली में भारत रत्न राजीव गांधी का अहम योगदान है। राजीव गांधी ने ही 18 वर्ष के युवाओं को मतदान का अधिकार देते हुए देश के विकास की जिम्मेदारी दी है।
 
               शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक ने कहा की राजीव गांधी ने युवा भारत की परिकल्पना की थी। इसी का परिणाम है कि  आज देश का युवा दुनिया में सफलता का परचम लहरा रहा है। आज भारत का युवा सक्षम और सशक्त है। नायक ने बताया कि शहर के सभी ब्लाकों में राजीव गांधी के पुण्यतिथि पर युवा कार्यकर्ताओं ने जिस प्रकार सेवा का मिसाल पेश किया है..इस बात को दिनों दिन तक याद किया जाएगा।
 
           कार्यक्रम के आयोजन कर्ता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 2 के अध्यक्ष अरविन्द शुक्ला ने कहा कि राजीव गांधी ने पंचायती राज अधिनियम का तोहफा देकर गांव गरीब किसानों को लोकतंत्र की मुख्यधारा से जोड़ने का अभिनव प्रयास किया है। इसी का परिणाम है कि आज देश का एक एक व्यक्ति ना केवल अपने अधिकारों को जानता है। बल्कि कर्तव्यों को भी समझता है। यही कारण है कि गांव से दिल्ली तक विकास की जो बयान दिखाई दे रही है। इसका श्रेय निश्चित रूप से पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को ही जाता है।
                     
                                          अरविन्द ने बताया कि भूपेश सरकार राजीव गाँधी किसान योजना के तहत लगातार किसानों के खाते में सहयोग राशि भेज रही है। सरकार किसानों से किया वादा पूरा कर रही है। सही मायनों में राजीव जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
 
         इस दौरान सभी कांग्रेस नेताओं ने कांग्रेस नेत्री स्वर्गीय करुणा शुक्ला, दीपक कर्मा, बसन्त शर्मा को  श्रद्धांजलि दी। 
 
           कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, महापौर रामशरण यादव,शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक,निगम सभापति शेख नजरुदीन,शहर महिला अध्यक्ष सीमा पांडे,प्रदेश सचिव महेश दुबे,शहर उपाध्यक्ष धर्मेश शर्मा,राकेश सिंह,ब्लॉक अध्यक्ष अरविन्द शुक्ला,जावेद मेमन,दिलीप कक्कड़,शहर महामंत्री काजू महराज,शंकर कश्यप,शहर सचिव शैलेन्द्र मिश्रा,करम गोरख,आई टी सेल के महामंत्री वैभव शुक्ला,सँस्कार पांडे,ब्लॉक सचिव अनुनय सिंह, उमेश वर्मा,अंकुश शुक्ला, नवदीप शर्मा,मोनू यादव,प्रवीण कश्यप विशेष रूप से उपस्थित थे। 
TAGGED:
close