ड्रग्स मामले में भारती सिंह के बाद उनके पति हर्ष लिंबाचिया गिरफ्तार

Chief Editor
1 Min Read

मुंबई-नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने मादक पदार्थ काे रखने और इसका सेवन करने के मामले में कॉमेडियन भारती सिंह के बाद अब उनके पति हर्ष लिंबाचिया को रविवार को गिरफ्तार किया।एनसीबी ने भारती सिंह को इस मामले में शनिवार को गिरफ्तार किया था। एनसीबी ने इससे पहले भारती सिंह के प्रोडक्शन कार्यालय और घर पर छापा मारा और इन दाेनों स्थानों से 86.5 ग्राम गांजा बरामद किया।दंपति ने पूछताछ के दौरान गांजा का सेवन करने की बात स्वीकार कर ली है। दोनों को आज दोपहर बाद एक अदालत में पेश किया जाएगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close