कुछ अलग होगा भोजली महोत्सव..शंकर ने बताया ..रंगारंग कार्यक्रम में होगा वरिष्ठ महिला का सम्मान

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—भोजली पर्व पूरे उत्साह और उमंग से मनाया जाएगा। एक बैठक में भोजली महोत्सव समिति के सदस्यों ने एलान किया कि भोजली घाट तोरवा विवेकानन्द नगर में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। समिति के वरिष्ठ सदस्य और पदाधिकारी शंकर यादव के अनुसार रंगकारंग कार्यक्रम के दौरान प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा।
            भोजली महोत्सव समिति के सदस्यों ने भोजली त्यौहार के मद्देनजर एक बैठक का आयोजन किया। बैठक में फैसला लिया गया कि 12 अगस्त 2022 शुक्रवार  दोपहर 2 से भोजली घाट तोरवा विवेकानंद नगर में गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। समिति के वरिष्ठ सदस्य और पदाधिकारी शंकर यादव ने बताया कि इस दौरान रंगारंग कार्यक्रम और भोजली प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा।
                 प्रतियोगिता में शिरकत करने वालों को नकद पुरस्कार और सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के लोक कलाकार की विशेष प्रस्तुति भी होगी। छालीवुड  फिल्म अभिनेत्री ,अभिनेता , निर्मांता , भी शिरकत करेंगे। भोजली विसर्जन का विशेष आयोजन भी किया जाएगा। 
                 शंकर यादव ने प्रतियोगिता में शिरकत करने वालों को विशेष निर्देशों और शर्तों का पालन करना होगा।  प्रत्येक समूह में 7 सदस्य होंगे। भोजली केवल टोकनी में ही बोना है।सभी को छत्तीसगढ़ के पारंपरिक वेशभूषा में आना होगा। कार्यक्रम में तोरवा के सभी समाज से एक सबसे बुजुर्ग महिला  का सम्मान किया जाएगा। भोजली महोत्सव समिति तोरवा  की तरफ से  मितान मितानी बदवाया जाएगा। 
              बैठक में भोजली महोत्सव समिति तोरवा के अध्यक्ष शंकर यादव,  गंगेश्वर सिंग ऊइके , सुनील भोई,मुकेश केवट ,नंदकिशोर यादव,कमल पटेल, शुभम यादव विनोद भोई , गीता रजक धनेश रजक, मनोहर पटेल ,सुरेश दास, संजय पटेल,  महेंद्र ध्रुव ,राजा पांडेय, गोपाल यादव, तुलाराम केवट,शशि सैनिक, देवा भोई, मनीष पटेल,सत्यप्रकाश पटेल तिलक केवट, विजय पटेल , रामचरण रजक, शालेश यादव,कृष्ण निर्मलकर,महिला समिति सुखमत केंवट,रामबाई सैनिक,अमरीका भोई,रामप्यारी पटेल,कुंवारी भोई ,कमला भोई, विमला तिवारी ,रामेश्वरी रजक,लगानी रजक, बनवासा यादव ,जुगा भोई ,भूरी भोई,दुर्गा विश्वकर्मा विशेष रूप से मौजूद थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close