तखतपुर में लाखों रूपयों के विकास कार्यों का भूमिपूजन..आशीष ने कहा..जनहित योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना..हम सबकी जिम्मेदारी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
तखतपुर–(-टेकचंद कारड़ा)—तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत विंध्यासर और खम्हरिया मे छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सचिव आशीष सिंह ठाकुर ने विभिन्न कार्यों का भूमि पूजन किया। उपस्थित लोगों को आशीष सिंह ने संबोधित भी किया। उन्होने कहा कि लोगों की समस्याओ को दूर करना ही सरकार का काम है। साथ ही जनहित योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक हमारी जिम्मेदारी है।
 
                    इस दौरान आशीष सिंह और जनप्रतिनिधियों ने ग्राम विन्यासार में  नवीन पंचायत भवन के लिए भूमि पूजन किया। आशीष सिंह ने बताया कि पंचायत भवन का निर्माण 14 लाख 65 हजार रूपयों की लागत से कराया जाएगा। खम्हरिया में विधायक निधि से 5 लाख का सी.सी. रोड बनाया जाएगा। तीन पचरी निर्माण पर 3 लाख 50 हजार रूपए खर्च होंगे। तीन लाख की लागत से .मुक्तिधाम बनाया जाएगा।
 
                      प्रदेश कांग्रेस सचिव ने कहा कि बोर उत्खनन और  मोटर पंप पर 1 लाख 45 हजार खर्च होंगे। इसी तरह 8 लाख 90 हजार की लागत से सीसी सड़क होगा। गौठान, रनिंग वाटर पर  1 लाख 10 हजार रूपए खर्च होंगे।
 
             भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान धर्मेश दुबे ,सालिक यादव,अमित साहू ,पत्रिका ध्रुव, बोधिराम कौशिक, ताराचंद यादव,संतोष कौशिक,तोमेश्लर ध्रुव ,नरेंद्र सिंह ,टेकलाल, अशोक पाठक, संतराम यादव,रामफल साहू जी , दशरथ वस्त्रकार ,शत्रुहन वस्त्रकार ,मदन वस्त्रकार ,रामु वस्त्रकार नंदलाल बिंझवार राजेश विन्झवार ,बेचू लाल बिरको ,प्रवीण यादव, रामेश्वर साहू  ध्रुव बिंझवार ,पंचगण मनोज श्रीवास  ,नरेंद्र बंजारे ,लक्ष्मी प्रसाद वस्त्रकार समेत स्थानीय गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।
close