भूपेश बघेल बोले..अंहकार मेे डूबी केन्द्र सरकार..कर रही एजेंसियों का दुरूपयोग..लेकिन कांग्रेस न झुकेगी..न डरेगी..बताए यहां क्या किया

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बिलासपुर स्थित साइंस कालेज में विश्व आदिवासी दिवस  पर आयोजित सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे। उन्होने कहा..आदिवासियों के लिए कांग्रेस सरकार ने अनेक कार्यक्रम तैयार किए हैं। उसका फायदा आदिवासी समाज को मिलेगा। उन्होने केन्द्र सरकार को अहंकारी बताया। साथ ही सवाल भी किया कि ठीक आदिवासी दिवस के ही दिन आदिवासी नेता के साथ भाजपा को बताना चाहिए। सीएम ने कहा..लाख प्रताड़ित करें लेकिन कांग्रेस ना कभी झुकी है..और ना ही कभी डरी है। उन्होने दुहराया कि एनडीए सरकार चला चली की बेला में है।
              अंतर्राष्ट्रीय विश्व आदिवासी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम मरें शिरकत करने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बिलासपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होने सम्मेलन को संबोधित किया। सीएम ने बताया कि आदिवासी समाज के लिए राज्य सरकार ने कई कार्यक्रम और नीतियां बनाई है। आदिवासी समाज को पट्टा से लेकर कई अधिकार दिया गया है।
               मुख्यमंत्री ने इस दौरान अगस्त क्रांति के बारे में बताया। उन्होने कहा कि आज के ही दिन महात्मा गांधी आजादी के आंदोलन का बिगुल फूंका..। कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार किया गया। 
                 भाजपा ने आदिवासी दिवस पर आदिवासी नेता को अध्यक्ष पद से चलता कर दिया। इस पर क्या प्रतिक्रिया होगी। सीएम ने कहा अरूण साव को अध्यक्ष बनने की बधाई देता हूं। अफसोस की बात है कि क्या इसी दिन एक आदिवासी नेता को पद से हटाया जाना उचित है।
                भाजपा का बयान सामने आया है कि हमने आदिवासी विभाग बनाया..आदिवासी राष्ट्रपति बनाया..।सवाल के जवाब में सीएम ने कहा..यहां क्या किया..भाजपा पहले यह तो बताए। बिहार प्रकरण पर सीएम ने बताया कि केन्द्र सरकार का काम गैर भाजपा सरकार को प्रताड़ित करना है। पहले महाराष्ट्र फिर..बिहार सरकार को परेशान किया जा रहा है।
                भाजपा के चाल चरित्र चेहरा के सवाल पर भूपेश ने कहा…केन्द्र सरकार सरकारी एजेंसियों को प्रताड़ित करने का माध्यम बनाया है। लेकिन कांग्रेस पार्टी न झुकी है..और डरी है।

close