विश्व में चलेगा भूपेश मॉडल..मंत्री भेड़िया ने कहा ..झूठ बोल रहा विपक्ष..नहीं छीनेंगे रोजगार..रेडी टू ईट ठेका से सुपोषण बढ़ेगा..जीतेंगे चौथा उप-चुनाव

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया ने कहा कि सब विपक्ष की साजिश है। किसी भी महिला का रोजगार नहीं छीना जा रहा है। कुपोषण को दूर करने और सुपोषण वृद्धि को ध्यान में रखकर रेडी टू ईट का ठेका हरियाणा की कम्पनी को दिया गया है। प्रदेश में तेजी के साथ बेरोजगारी दर घट रही है। जल्दी ही हम खैरागढ़ में चौथा उप-चुनाव जीतने जा रहे हैं।
                             
                     महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया योग सम्मेलन कार्यक्रम  में शिरकत करने बिलासपुर पहुंची। इस दौरान उन्होने सबको सम्मानित किया। अनिला भेड़िया ने बताया कि दौर अब गुजरात मॉडल की  बल्कि भूपेश मॉडल की है।
      
       सवाल दौरान अनिला भेड़िया ने कहा कि विपक्ष महिला समूह को भड़का रहा है। किसी भी महिला स्व सहायता समूह से रोजगार नहीं छीना जा रहा है। आज भी स्कूलों में ताजा भोजन महिला स्वसहायता समूह की बहनें दे रही हैं। बल्कि बहनों को रोजगार दिया जा रहा है। गौठानों में महिलाएं ही रोजगार परक
               
                अनिला भेड़िया ने बताया कि हम सुपोषण में बृद्धि और कुपोषओण रोकथाम के लिए रेडी टू ईट को बेहतर करने हरियाणा की कम्पनी को ठेका दिया है। इससे बच्चों को पौष्टिक हाइजेनिक खाना मिलेगा। सही भोजन मिलने से बच्चों का स्वास्थ्य भी ठीक होगा। सुपोषण दर में इजाफा होगा। लेकिन यह ध्यान रखें कि हम किसी महिला का रोजगार नहीं छीन रहे हैं।
 
         मंत्री ने बताया कि दन्तेवाड़ा से जानवकारी मिली है कि शादी शुदा कर्मचारी दम्पत्ति ने शासन को धोखे में रखकर दहेज के लिए सात फेरे लिए हैं। हमें पंचायत स्तर से सूची मिलती है। फिर सामुहिक विवाह में शामिल होने से पहले छानबीन भी की जाती है। हमने जांच पड़ताल का आदेश दिया है। गलती की सजा मिलेगी। 
     
                             खैरागढ़ चुनाव के सवाल पर मंत्री  ने कहा कि हम चौथा उप चुनाव जीतने जा रहे हैं। प्रदेश में बेरोजगारी दर घट रही है के सवाल पर कहा कि प्रदेश में गुजरात मॉडल नहीं..भूपेश मॉडल चल रहा है। देखते रहिए देश ही नहीं विश्व में भी भूपेश मॉडल चलेगा।         0
close