भूपेश ने किया भंवर सिंह पोर्ते को याद ..कहा..मरवाही का कमियां छोड़कर दूसरी पार्टी में गया..लेकिन कांग्रेस आपके साथ..पूरा किया वादा..चाहिए आशीर्वाद

BHASKAR MISHRA
5 Min Read
बिलासपुर—मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम की अगुवाई में मरवाही विधानसभा उपचुनाव के पार्टी डॉक्टर के के ध्रुव ने जिला चुनाव कार्यालय पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के बाद मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष पेन्ड्रा पहुंचकर विशाल आमसभा को संबोधित किया। अपने भाषण में सीएम ने इशारों ही इशारों में जोगी परिवार पर जमकर निशाना साधा। साथ ही जनता की नब्ज को पकड़कते हुए भंवर सिंह पोर्ते को याद किया। और उनके योगदान को लेकर चर्चा भी की।
 
नेताओं का लगा मेला
 
                आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को मुख्यमंत्री ने संबोधित किया। इस दौरान आम जनता की भीड़ के अलावा क्षेत्रीय सांसद ज्योस्तना महंत, वरिष्ठ मंत्री ताम्रध्वज साहू   प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष, विधायक शैलेष पाण्डेय, संसदीय सचिव रश्मि सिंह समेत  पीसीसी उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव. प्रदेश उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन संगठन प्रभारी महामंत्री चनशेखर शुक्ला जिला पंचायत अध्यक्ष बिलासपुर समेत जीपीएम जिले के नेता मौजूद थे। विशाल आम सभा में प्रदेश के अन्य विधायों ने भी हिस्सा लिया।
 
             सभा का संचालन जिला प्रभारी अटल श्रीवास्तव और आभार प्रदर्शन  जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने किया। 
 
कमिया छोड़कर दूसरी पार्टी में गया
 
          कार्यक्रम को सांसद कोरबा   प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में सभी लोगों को आश्वस्त किया कि मरवाही का कमियां मरवाही छोड़कर दूसरी पार्टी में चला गया था। लेकिन कांग्रेस ने कभी  मारवाही को नहीं छोड़ा । कॉन्ग्रेस और मरवाही का  स्वर्गीय  भंवर सिंह पोर्ते के समय से नाता है। यह नाता आज भी  कायम रहेगा ।  मैंने पद यात्रा के दौरान आप सब से वादा किया था सरकार बनते ही गौरेला पेंड्रा मरवाही को जिला बनाउंगा। रकार बनने के बाद केवल 1 जिले की घोषणा हुई। मैने अपना गौरेला पेंड्रा मरवाही की जनता से किया वादा निभा दिया है।
 
प्राथमिकता में आदिवासी और विकास
 
           मुख्यमंत्री ने कहा कि मरवाही के विकास में कोई कमी कांग्रेस की ओर से नहीं रहेगी। छत्तीसगढ़ की सरकार सुदूर आदिवासियों की सरकार है। हमारी प्राथमिकता में तेंदूपत्ता शामिल है। सीएम बताया कि किसानों को लेकर पूरे देश में एकमात्र सरकार है जो कर्जा माफ कर रही है। 2500  समर्थन मूल्य पर धान खरीद रही है।0000 प्रति एकड़ सभी किसानों को राजीव गांधी नया योजना की राशि दे रही है जिसकी तीसरी किस्त 1 नवंबर को दी जाएगी। नौजवानों के लिए भर्ती करने का काम सरकार कर रही है। पुलिस , शिक्षकों,अध्यापकों की भर्ती प्रारंभ हो चुकी है। 
 
     सीएम ने कहा कोरोना काल के बाद भी पूरे देश में छत्तीसगढ़ की आर्थिक स्थिति ठीक है। सितंबर माह में सर्वाधिक जीएसटी  का रिकार्ड प्रदेश ने बनाया है । अपील करता हूं 20 साल से सेवा कर रहे डॉक्टर को विधायक बनाकर जनप्रतिनिधि के रूप में भी सेवा करने का मौका दे।  
 
मंत्री विधायक सब आपके बीच मौजूद..
 
              मोहन मरकाम ने अपने भाषण में सरकार की योजनाओं को विस्तार के साथ जनता के सामने रखा। मोहन मरकाम ने कहा कि अब तक दोनों उपचुनाव कांग्रेस संगठन ने जीता है। अब तीसरे की बारी है। वर्तमान में हमारे 69 विधायक है। अब 70 वा  विधायक मरवाही से आएगा। मरकाम ने कहा प्रदेश सरकार के मंत्री,संससदीय सचिव और  विधायक के साथ संगठन के जिम्मेदार लोग आपके क्षेत्र में आपके बीच में है। आप अपनी समस्याओं को उनके सामने रखें। समस्या का निदान तत्काल किया जाएगा। मकतान ने इस दौरान अपने भाषण में जनता से कहा कि कांग्रेस को आपके साथ की जरूरत है।  डॉक्टर के के ध्रुव आपके बीच के हैं। लम्बे समय से आपकी सेवा कर रहे हैं। आपका आशीर्वाद इन्हें जरूर मिलेगा।                 
close