भूपेश सरकार ने फिर निभाया वादा.. केन्द्र का सामने आया दोहरा चरित्र.. कांग्रेस नेताओं ने कहा..माटी पुत्र ने किया मेहनत का सम्मान

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

बिलासपुर—- केन्द्र की तमाम बाधाओं के बावजूद भूपेश सरकार ने किसानों से किया वादा को निभाया। कांग्रेस सरकार ने एक बार फिर वादा पर खरा उतरते हुए किसानों को  राजीव गांधी न्याय योजना की चौथी किश्त को खाते में डाल दिया है। .बातें संयुक्त प्रेसवार्ता में जिला कांग्रेस शहर और ग्रामीण अध्यक्ष ने कही । विजय और प्रमोद नायक ने बताया कि भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार जो कहती है..उसके करती भी है। दोनो नेताओं ने बताया कि एक जहां देश के किसान जहां सड़क पर उतरकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। वहीं भूपेश बघेल सरकार ने देश में ना केवल रिकार्ड तोड़ धान की खरीदी की है। बल्कि किसानों को प्रोत्साहन राशि देकर रिकार्ड भी स्थापित किया है। पत्रकार वार्ता में प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभय नारायण राय, जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा और जिला कांग्रेस प्रवक्ता ऋषि पाण्डेय विशेष रूप से मौजूद थे

Join Our WhatsApp Group Join Now

दृढ़ इच्छाशक्ति

            जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी और शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक ने आज संयुक्त प्रेसवार्ता लिया। दोनों नेताओं ने बताया कि भूपेश बघेल की सरकार जो कहती है। उसे करना भी जानती है। एक बार फिर मुख्यमंत्री ने किसानों से किए गए वादों को कर दिखाया है। यद्यपि केन्द्र सरकार व्वयधान डालने में कोई कमी नहीं की है। लेकिन हमारी सरकार की दृढइच्छा शक्ति में भी कोई कमी नहीं थी। किसानों को राजीव गांधी न्याय योजना के तहत प्रोत्साहन राशि को उनके खातों में डालने का एलान कर दिया है।

प्रोत्साहन राशि

                  दोनो नेताओं ने बताया कि किसानों को न्याय योजना के तहत सरकार को धान बेचने वाले सभी बड़े,मझोले और लघु सीमान्त किसानों को चौथी किश्त में 1104.27 करोड़ दिए जाएंगे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार ने एलान किया था कि साल 2022 में किसानों की आय दोगुनी कर दी जाएगी। लेकिन आज तक केन्द्र ने किसान हित में कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।

किसानों से 15 साल तक ठगी

              प्रेसवार्ता में विजय और प्रमोद ने बताया कि रमन सरकार ने प्रदेश के किसानों से 15 साल तक वादाखिलाफी की है। इस बात की जानकारी सबको है। अब अपनी कमियों को छिपाने के लिए ही भाजपा नेता एक बार फिर किसानों को छलने का काम कर रहे है। यही कारण है कि केन्द्रीय खाद्य मंत्री पीयुष गोयल ने रमन सिंह के इशारे पर बोलने के बाद भी वादानुसार धान का उठाव नहीं किया। बल्कि न्याय योजना को बन्द किए जाने की बात कह रहे हैं। मामले में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक और विष्णुदेव साय चुप हैं। अब तो भाजपा की किसान विरोधी चेहरा सबके सामने आ चुका है।

रिकार्ड तोड़ धान खरीदी

                 दोनो नेताओं ने कहा कि तमाम विरोध के बावजूद भूपेश सरकार ने ना केवल किसानों से रिकार्ड तोड़ 92 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा। बल्कि किसानों को वादानुसार प्रोत्साहन राशि भी दिया है। लेकिन भाजपा और केन्द्र  सरकार इस हद तक विरोध कर रहे हैं कि उन्होने सेन्ट्रल पूल के लिए गए वादा के खिलाफ जाते हुए धान खरीदने में कटौती की है। और अब एथेनाल बनाने की अनुमति भी नहीं दे रहे हैं। 

खून पसीने का सम्मान

                  सवाल जवाब के दौरान विजय ने बताया कि भूपेश सरकार किसानों के खून पसीने की मेहनत को समझती है। जब केन्द्र सरकार ने धान खरीदने से मना कर दिया तो प्रदेश सरकार ने बचे हुए धान को निविदा में बेचने का फैसला किया है। विजय कहा कि हमने किसानों के पसीने और मेहनत का सम्मान करते हुए ही धान बेचने का फैसला किया है। ताकि धान को सड़ने से बचाया जा सके। और किसानों का पैसा किसानों तक पहुंचाया जा सके। विजय ने बताया कि पन्द्रह साल तक रमन सरकार ने किसानों से कम धान खरीदकर केवल सड़ाने का काम किया है। इससे किसानों का अपमान होता रहा। लेकिन किसान नेता भूपेश सरकार ने किसानों के मान सम्मान का सम्मान किया है।

close