भावनात्मक राजनीति करने वालों को भूपेश का करारा जवा्ब..कांग्रेस नेताओं ने कहा..एक किसान ही समझ सकता है किसानों का दर्द

Join WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
बिलासपुर— बीस क्विटंल धान खरीदी के एलान का कांग्रेस नेताओं ने स्वागत किया है। कांग्रेस नेताओं ने कहा किसान पुत्र भूपेश बघेल ने किसान हित में क्रांतिकारी फैसला किया है। क्योंकि एक किसान ही किसान का दर्द समझ सकता है। मुख्यमंत्री के फैसले से किसानों की क्रय क्षमता बढ़ेगी। प्रदेश का तेजी से विकास होगा। मुख्यमंत्री के एलान के बाद भावनात्मक रूप से किसानों को दोहन करने वाले भाजपा नेताओं को मुंहतोड़ जवाब भी मिल गया है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एलान किया है कि अब किसानों से प्रति एकड़ 20 क्विटंल धान खरीदा जाएगा। सरकार के एलान पर किसानों ने खुशी जाहिर किया है। तो वहीं कांग्रेस नेताओं ने इस फैसले को क्रांतिकारी बताया है। साथ ही दुहराया है कि एक किसान पुत्र ही किसानों के दर्द को समझ सकता है।
कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त अपैक्स बैंक के चेयमैन बैजनाथ चन्द्राकर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने किसान हित में बहुत बड़ा फैसला किया है। क्योंकि एक किसान ही किसान की मेहनत और तपस्या को समझ सकता है। ,इसके मुख्यमंत्री को बधाई है। उनकी जितनी भी प्रसंशा की जाए कम है।
प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अर्जुन तिवारी,शहर अध्यक्ष विजय पांडेय, ज़िला अध्यक्ष विजय केशरवानी ,शहर प्रवक्ता ऋषि पांडेय ने  कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश ने  ” जो कहा ,वह किया  ” ,। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद भूपेश बघेल ने 2018 के चुनावी घोषणा पत्र को लागू करते हुए  सबसे पहले किसानों को ऋण माफ किया। उत्पादन का प्रति एकड़ 15 क्विंटल धान को 2500 समर्थन मूल्य में खरीदना फैसला किया।
किसानों से रिकॉर्ड  107 लाख मीट्रिक टन धान  खरीदा गया। देखते ही देखते 24 लाख किसानों के घर में खुशियां लौट आयी।आज छत्तीसगढ़ का किसान खुशहाल और सम्पन्न है। कोरोना जैसे महामारी के दौर में भी छत्तीसगढ़ के किसानों को आर्थिक समस्याओ से नहीं जूझना  पड़ा।
कांग्रेस ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदने की घोषणा, छत्तीसगढ़ के किसानों को नई सौगात है। फैसले से किसानों की क्रय क्षमता बढ़ेगी। साथ ही व्यापार भी बढ़ेगा। छत्तीसगढ की अर्थव्यवस्था में अहम भूमिका होगी । 
कांग्रेस नेताओं ने बताया कि भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ की जनता को 2100 समर्थन मूल्य और 300 बोनस का वादा कर मुकर गई थी । जबकि केंद्र की मोदी सरकार ने 2500 समर्थन मूल्य का विरोध किया था। छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता जो अपने आपको किसान हितैषी बताने में लगे रहते है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने किसानों के हित मे बोलने तक कि  हिम्मत नही जुटा पाए। आज भाजपा की करनी और कथनी का अन्तर जनता समझ चुकी है। भाजपा केवल वोट के लिए भावनात्मक राजनीति करती है।  उसे जनता के हित और विकास से कोई सरोकार नही है। 
कांग्रेस नेताों के अनुसार भूपेश सरकार की योजनाएं और निर्णय ग्रामीण जन जीवन की सुदृणता और विकास को लेकर हैं। ” नरवा -गरुवा- घुरवा अऊ बारी ” गौधन न्याय योजना, भूमिहीन कृषि मजदूर , वनोत्पाद का समर्थन मूल्य में खरीदना,वन भूमि पट्टा , जैसे योजनाओं से गरीबों की आर्थिक तस्वीर बदल गयी है। लोग ठीक ही कहते हैं कि भूपेश है तो भरोसा है ।
 
जोगी की जाति याचिका सुनने से इंकार..मामला दूसरी बेंच में भेजने को कहा
READ