बड़ी कार्रवाईःअन्तर्राज्यीय सटोरिया गैंग का फूटा भांडा..6 आरोपी गिरफ्तार..लगभग 5 लाख नगद समेत 14 लाख से अधिक की सम्पत्ति बरामद

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—- पुलिस कप्तान दीपक झा के विशेष मार्गदर्शन में बिलासपुर पुलिस ने सटोरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अन्तराजयीय सटोरिया गैंग का भांडा फोड़ा है। 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से साढ़े चार लाख रूपयों से अधिक नगद बरामद किया गया है।एडिश्नल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में पुलिस कप्तान के विशेष मार्गदर्शन में सटोरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गयी है। इस दौरान अन्तर्राज्यी सटोरियों गैंग के 6 सटोरियों को गिरफ्तार किया गया है। महाराष्ट्र पासिंग स्विफ्ट डिजायर कार और एक बुलेट समेत 6 मोबाईल बरामद किया गया है। नगद समेत बरामद सामान की कुल कीमत 14  लाख रुपयों से अधिक है। उमेश कश्यप ने बताया कि 12 से अधिक पुलिस कर्मी लगातार 6 घण्टे तक बारीकी से अभियान चलाकर आरोपियों पर नजर बनाकर रखा।
 
          एडिश्नल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि मुखबीर की सूचना पर आरोपियों की धर पकड़ करने पुलिस कप्तान ने वरिष्ठ अधिकारियों की टीम तैयार किया। सिरगिट्टी थाना प्रभारी फैजुल शाह ने भी मुखबिर से हासिल सूचना पर थाना स्तर पर टीम का गठन किया। पुलिस टीम ने नया बस स्टैंड उदय होटल के पास रेड कार्यवाही को अंजाम दिया। मौके पर महाराष्ट्र पासिंग की एक कार में मोबाईल और सट्टा पट्टी के माध्यम से पैसे का दांव लगाते 6 आरोपियों को हिरासत में लिया गया।
 
          हिरासत में लिए जाने के बाद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 लाख 57 हजार 3 सौ रुपये बरामद किए। साथ ही एक महराष्ट्र पासिंग कार और एक मोबाईल समेत 14 लाख रुपये से अधिक की सम्पत्ती जब्त किया गया है।सम्पूर्ण कार्यवाही का थाना प्रभारी सिरगिट्टी फैजुल शाह के नेतृत्व में पूरा किया गया। इस दौारन सहायक उपनिरीक्षक अशोक चौरसिया,,जीवन जायसवाल,, गुलाब पटेल प्रधान आरक्षक अशोक कश्यप,  शोभनाथ यादव, आरक्षक मिथलेश सोनी,बोधु राम सैय्यद साज़िद,,अफाक खान धनराज कुम्भकार की भूमिका अहम रही। 
 
पकड़े गए सटोरियों के नाम
 
1.कैलाश पिता मयाराम उम्र 32 साल निवासी सिरपुर..गोंदिया
2,दीपेश टेमरे पिता चमन टेमरे..उम्र 28 साल निवासी  टेमरी गोंदिया
3, प्रवीण पाटिल..पिता कैलाश पाटिल उम्र 25 साल निवासी देवरी..गोंदिया
4, शुभम् मोटघरे.पिता चिन्तामन मोटघरे..उम्र 26 साल निवासी देवरी गोंदिया
5,पेशूराम सिन्हा पिता भगवानी राम सिन्हा उम्र 38 साल निवासी राजनांदगांव छग
6.निशांत कुशवाहा पिता राधेलाल कुशवाहा उम्र 22 साल बाजार चौक तिफरा बिलासपुर
close