पुलिस की बड़ी कार्रवाई..वेगनआर समेत 15 लाख का गांजा बरामद..1 आरोपी गिरफ्तार..दूसरा फरार

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—-एन्टी क्राईम टीम,नारकोटिक्स सेल और सकरी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 110 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है। पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई कर गांजा समेत बेगन आर कार भी जब्त किया है। पुलिस ने खुलासा किया है कि मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।जबकि फरार दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।पकडा गया आरोपी उत्तरप्रदेश सहारनपुर का रहने वाला है। पूछताछ के दौरान आरोपी उस्मान खान ने बताया कि हाल फिलहाल सीता पैलेस लोरमी मुंगेली में रहता है।
            एन्टीक्राईम,नारकोटिक्स सेल और सकरी पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई कर भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस कप्तान पारूल माथुर को मुखबीर से खबर मिली कि वेगन-आर कार सीजी 10 ए एम 3257 में अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी हो रही है। वेगन आर कार लोरमी से बिलासपुर की ओर आ रहा है।
           पुलिस कप्तान ने तत्काल टीम का गठन कर आरोपियों को धर पकड़ का आदेश दिया। तत्काल एसीसीयू नारकोटिक्स सेल और थाना सकरी की संयुक्त टीम ने  घेराबंदी कर बताए गए वाहन को ग्राम चोरभट्ठी में पकडा। घेराबंदी देख कर एक व्यक्ति कार से उतर कर गांव के रास्ते फरार हो गया। यद्यपि आरोपी का पीछा किया गया लेकिन हाथ नहीं लगा। 
             दूसरे आरोपी को मादक पदार्थ गांजा समेत कार में ही पकड़ाया गया। पूछताछ के आरोपी ने अपना नाम उस्मान खान निवासी  लकनौती, थाना गंगो, जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश बताया। आरोपी नेबताया कि हाल फिलहाल वह सीता पैलेस नोरमी, मुंगेली में रहता है।  फरार व्यक्ति का नाम जुनैद बताया.। जुनैदी लोरमी का रहने वाला है।
             पुलिस के अनुसार उस्मान के कब्जे से 110 किलोग्राम गांजा और वैगन आर कार को जब्त किया गया। बरामद गांजा की कीमत करीब 11 लाख रूपयों से अधिक है। जब्त बेगनआर का दाम करीब चार लाख रूपयों से अधिक है।
    धरपकड़ की कार्रवाई में एसीसीयू उप निरीक्षक प्रसाद सिन्हा, सहायक उप निरीक्षक जीवन साहू, आरक्षक दीपक उपाध्याय, आरक्षक विवेक राय, नारकोटिक्स सेल से उप निरी सागर पाठक, मनोज नायक व आरक्षक हेमन्त सिंह, सकरी थाना प्रभारी पौरूष कुमार पुर्रे, उप निरीक्षक पी० आर० साहू की अहम भूमिका रही।
TAGGED: , , ,
close