पुलिस की बड़ी कार्रवाई..21 किलोग्राम से अधिक गांजा जब्त..5 गिरफ्तार..लाखों का सामान बरामद

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—सिरगिट्टी पुलिस ने दो अलग अलग कार्रवाई के दौरान 21 किलोग्राम से अधिक गांजा बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनो कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो लाख रूपयों से अधिक कीमती गांजा के अलावा लाखों रूपयों का सामान और नगद भी बरामद किया है। 
 
                     सिरगिट्टी पुलिस थाना प्रभारी फैजूल शाह होदा ने बताया कि पुलिस कप्तान और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गांजा तस्करों के खिलाफ व्यापक स्तर पर कार्रवाई की गयी है। दो अलग अलग कार्रवाई में लाखों रूपयों का गांजा बरामद हुआ है। इसके अलावा लाखों रूपयों का समान समेत नगद भी बरामद किया गया है।
 
पहली कार्रवाई
 
                 अतिरिक्त पुलिस कप्तान उमेश कश्यप ने बताया कि मखबीर की सूचना पर  टीम बनाकर नशे के कारोबारियों पर कार्रवाई की गयी है। मुखबीर से जानकारी मली कि गजरा चौक फ्लाई ओवर ब्रिज सिरगिट्टी के पास 2 व्यक्ति गांजा लेकर घूम रहे है। जानकारी के बाद पुलिस टीम ने तत्काल धावा बोला। घेराबंदी कर दो संदिग्धों को पकड़ा गया। दोनों के पास से काले रंग के बैग से 8 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। बरामद गांजा की कीमत करीब 72 हजार रूपयों से अधिक है।आरोपियों के खिलाफ थाना लाकर नारकोटिक्स एक्ट का अपराध दर्ज किया गया।आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
 
 
आरोपियों के नाम
 
1) प्रोसेनजीत सिल पिता अरूण सिल उम्र 22 वर्ष निवासी काली मेला मलकागिरी उडीसा
2) .मोहम्मद समीर उर्फ सलमान पिता मोहम्मद  रफीक निवासी गणेशनगर चुचुहियापारा
 
दूसरी कार्रवाई
 
                 सिरगिट्टी पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर कार्रवाई कर 3 आरोपीयों के पास से 13 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद किया है। बरामद गांजा की कीमत करीब 1,35000 रूपयों से अधिक है। आरोपियों के पास से 2 मोटरसायकल, भी बरामद किया है।
 
पकड़े गए तीनों आरोपियों का नाम
 
1. संजय कुमार पटेल, 2) लच्छीराम पटेल 3) टेकलाल पटेल है। तीनों आरोपी महासमुंद के रहने वाले है। हाल फिलहाल तीनों लवन बलौदा बाजार में रहते हैं।
 
          थानेदार फैजूल शाह ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप और नगर पुलिस अधीक्षक स्नेहिल साहू के निर्देश पर गांजा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की गयी है। मुखबीर की सूचना पर सृजन फैक्टी के पास सिलपहरी बायपास रोड के पास से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। तीन आरोपियों को मोटर सायकल से गांजा लेकर घूमते पाया गया। 
 
                 जांच पड़ताल के दौरान मोटर सायकल से प्लास्टिक के थैले से 13 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। कार्रवाई में दो मोटरसायकल भी जब्त किया गया।तीनो आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट का अपराध दर्ज किया गया। तीनो को न्यायालय के हवाले किया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close