पुलिस की बड़ी कार्रवाई..52 किलो गांजा बरामद कार जब्त..न्यायालय के हवाले तीनों गांजा तस्कर

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—नारकोटिक्स सेल और कोटा पुलिस की संयुक्त टीम ने गांजा का अवैध परिवहन करते तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का अपराध दर्ज किया है। आरोपियों के पास से कार समेत 52 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। बरामद गांजा की कीमत करीब 2,60000 रूपयों से अधिक है।
 
पकड़े गए आरोपियों के नाम
1) अशफाक अहमद पिता मोहम्मद इब्राहिम निवासी करगी रोड कोटा बिलासपुर छ.ग.।
2) विभाष यादव पित प्रमोद यादव निवासी  कारगिल चौक सिविल लाईन बिलासपुर छ.ग.।
3) संजय कुमार मिश्रा पिता स्व.लखन प्रसाद मिश्रा निवासी बिल्हा जिला बिलासपुर छ.ग.।
 
बरामद सामाग्री
1) कुल 52 किलोग्राम प्रतिबंधीत मादक पदार्थ गांजा।
2) चार नग मोबाईल फोन।
3) एक स्वीफट डिजायर कार क्रमांक सीजी 10 एफए 1167 कीमती 4,00000 रू.।
4). एक मोटरसायकल  प्लेटिना क्रमांक सीजी 09 जेएम 1197 कीमती 30000 रू.।
 
                मुखबीर की सूचना पर कोटा पुलिस और नारकोटिक्स सेल की संयुक्त टीम ने गांजा का अवैध करते तीन आरोपियों को धर दबोचा है। संयुक्त टीम ने छेरकाबांधा में घेराबन्दी कर एक सफेद रंग की स्वीफट कार को रोका गया। कार में सवार तीन व्यक्तियों से पूछताछ की गयी। तीनों ने अपना नाम बताया।
 
               पुलिस के अनुसार तलाशी के दौरान वाहन से 52 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।बरामद गांजा की कीमत करीब दो लाख 60 हजार रूपयों से अधिक है।तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
 
भयादोहन का आरोप
 
                सूत्रों के अनुसार पकडे गए आरोपियों में से एक पर भया दोहन का भी आरोप है। मामले में पुलिस को भी तलाश थी। सूत्र ने बताया कि आरोपी पर जगह जगह वसूली किए जाने का आरोप है। पत्रकारिता से जुड़ने की धौंस दिखाकर कई लोगों को अपना शिकार बना चुका है।
close