IPL सट्टे पर बड़ी कार्रवाई..नगद एक लाख जब्त ..मोबाइल,टीवी मोबाइल जब्त..आरोपी गिरफ्तार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—तोरवा पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस को आईपीएल पर दांव  ल गाने वाले सट्टेबाज के खिलाफ बढ़ी सफलला मिली है। पुलिस ने हेमुनगर स्थित एक मकान पर धावा बोलकर सट्टेबाज को गिरफ्तार किया है। संयुक्त टीम ने मौके से नगद 1,06,000 रूपए समेत दो मोबाइल, एक टी व्ही, एक सेट टॉप बॉक्स बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम बंधवापारा निवासी इंद्रकुमार जयसिंघानी है।
 
              एन्टी क्राइम पुलिस टीम को जानकारी मिली कि तोरवा थाना क्षेत्र के हेमुनगर बंधवापारा स्थित एक मकान में सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जॉइंट के बीच मैच पर सट्टा लगाया जा रहा है। मामले की जानकारी पुलिस कप्तान पारूल माथुर को दी गयी। मुखबीर की सूचना पर एन्टी क्राइम  और तोरवा पुलिस ने धावा बोला। मौके से इंद्रकुमार जयसिंघानी को हिरासत में लिया गया। मौके से दो मोबाईल फोन को जब्त किया गया।
 
          एडिश्नल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि आरोपी के पास से 1,06,000 नगद के अलावा एक टी व्ही, एक सेट टॉप बॉक्स बरामद किया गया है। आरोपी ने इस दौरान आनलाइन सट्टा खिलाना कबूल किया।
 
               सम्पूर्ण कार्यवाही में एन्टी क्राइम टीम प्रभारी हरविंदर सिंह, उप निरीक्षक प्रसाद सिन्हा, जीवन साहू, शोभित कैवर्त, देवमन पुहुप, आर. दीपक उपाध्याय, दीपक यादव, गोविंद शर्मा, बलबीर सिंह, संजीव जांगड़े, सत्या पाटले, निखिल जाधव,विवेक राय, धीरेंद्र सिंह, उदय पाटले की महत्वपूर्ण योगदान रहा है
close