जोगी कांग्रेस में बड़ी टूट..मोहन मरकाम के हाथों दो दर्जन नेता कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रवेश..पीसीसी प्रमुख ने कहा.. विकास पर हुई विश्वास की जीत

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—- नामांकन रद्द होने के बाद जोगी कांग्रेस को झटका पर झटका दौर जारी है। एक दिन पहले अमित जोगी ने पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में न्याय यात्रा का एलान किया। कार्यकर्ताओं से मरवाही की जनता से न्याय की अपील करने को कहा। लेकिन दूसरे ही दिन जोगी की बैठक में शामिल दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं ने मोहन मरकाम के हाथों कांग्रेस में प्रवेश कर जोगी को गहरा झटका दिया है। मामले में पीसीसी प्रमुख ने कहा कि मात्र 20 महीने में कांग्रेस की सरकार ने जनता का विश्वास हासिल किया है। लोग तेजी के साथ नगली को छोड़कर असली आदिवासी का साथ हो रहे हैं। 
 
                   बुधवार की सुबह मरवाही ब्लाक क्षेत्र के जोगी कांग्रेस के दो दर्जन से अधिक नेता और कार्यकर्ता मोहन मरकाम से मिलकर कांग्रेस में प्रवेश किया। सुबह अपने कैम्प के सामने जोगी कांग्रेस नेताओं को देखते ही मरकान ने सबसे पहले स्वागत किया। सभी की बातों को गौर सुना। इसके बाद पीसीसी प्रमुख ने सभी 24 जोगी कांग्रेस नेताओं को शपथ के साथ प्राथमिक सदस्य बनाया।
 
                मरकाम ने कहा कि मात्र 20 महीने की कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में विकास की नई ईबारत लिख दी है। किसान युवा बेरोजगार,गरीब,व्यापारी सभी के साथ भूुपेश सरकार ने सीधे संवाद कर विकास के नए आयाम स्थापित किया है। इसी क्रम में जीपीएम जिला बनाकर मरवाही विधानसभा क्षेत्र को विकास की मुख्य धारा में शामिल किया है। मरकाम ने बताया कि पिछले 6 महीनों के अन्दर अरबो रूपयों की योजना की सौगात मरवाही विधानसभा क्षेत्र को सीएम ने दिया है। 
             मरकाम ने बताया मरवाही की जनता असली और नकली के बीच परेशान थी। अब दूध का दूध और पानी का पानी हो गया है। नकली की हार और असली की जीत हुई है। बीस साल बाद मरवाही की जनता असली आदिवासी नेता डॉ.के.के.ध्रुव को जीताकर सदन भेजेगी। के.के.ध्रुव ही सीएम के सपनों के जिले को विकास का पंख लगाएंगे।
 
                 इस दौरान मरकाम ने कैम्प में पहुंचे जोगी कांग्रेस नेताओं के गर्दन में पार्टी का पटका डालकर स्वागत किया। कांग्रेस में प्रवेश करने वाले जोगी कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता दिनेश लहरे , निखिल रॉय ,निकित रॉय ,मयंक द्विवेदी ,अमन रजक ,संश्कार राय ,अभिषेक रॉय ,प्रवीण जायसवाल ,विजय राय ,पवन यादव ,लक्की शर्मा ,श्यामू प्रधान ,मदन यादव ,मंगल पेन्द्रों ,कमल लहरे ,गोही लाल यादव ,जीवन यादव ,संतोष पेन्द्रों ,मयनकु ,भीकम पेन्द्रों ,फूलचंद पेन्द्रों ,देवेंद्र टेकाम ,विकाश रॉय ,आदित्य तिवारी ,उत्तम  ,नीलेश प्रजापति का दिल से स्वागत किया। साथ ही पार्टी के विकास कार्यों में हाथ बंटाने की अपील भी की।
close