बड़ी खबरः गांजा की बड़ी खेप बरामद…ACCU, RPF और तारबाहर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई…अन्तर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार.

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—- तारबाहर पुलिस ने एसीसीयू और आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में गांजा का बड़ा खेप बरामद किया है। आपरेशन निजात अभियान के दौारन संयुक्त पुलिस टीम ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर को करीब 19 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।पकड़े गए तीनो आरोपी उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं। सभी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस की धारा- 20 (बी) का अपराध दर्ज किया है। तीनो को न्यायालय के सुपुर्द भी कर दिया है। 
पकड़े गए तीनो आरोपियों का नाम  और पता ठिकाना
1) दया शंकर पिता राम किशोर 34 वर्ष, परसौंजा, पहाड़ी, चित्रकूट उत्तर प्रदेश 
2) प्रह्लाद लोधी पिता जगदीश प्रसाद उम्र 43 बेलपुरा, रांची, जबलपुर मध्यप्रदेश 
3) रामकुमार मग्घू पिता मालीराम उम्र 47 वर्ष पता रांझी जबलपुर 
 तारबाहर पुलिस के अनुसा्र पुलिस कप्तान संतोष सिंह तक जानकारी पहुंची कि दूसरे राज्य के कुछ नशे के व्यापारी शहर में सक्रिय है।मामले में सख्त नजर रखी जाए। इसी क्रम में पिछले कुछ दिनों से असामाजिक तत्वों की पतासाजी की गयी। इस दौरान दौरान मिली कि अवैध मादक पदार्थ की बिक्री करने वाले ज्यादातर लोग जेल में हैं। अथवा अवैध कार्य बंद कर चुके हैं।
 पतासाजी के दौरान मुखबीर से जानकारी मिली कि शहर में कुछ बाहरी लोग गांजा बेचने  ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। तत्काल पुलिस की संयुक्त टीम का गठन किया गया। रेड कार्यवाही को अंजाम देने तारबाहर, एसीसीयू और आरपीएफ की टीम पुराना बस स्टैंड पहुंची।  तीन संदिग्ध लोगों को पकड़ा गया।
पूछताछ के दौरान तीनों ने अपना नाम बताया। छानबीन के दौरान आरोपियों के पास से गांजा का बड़ा खेप बरामद किया गया। बरामद गांजा करीब 19 किलोग्राम है। तारबाहर थानेदार मनोज नायक ने बताया कि बहरहाल अभी भी आरोपियों से पूछताछ हो रही है। जल्दी सारी जानकारियों को साझा किया जाएगा। इस बात का पता लगाया जा रहा है कि आरोपी कहां और किससे गांजा खरीद कर तस्करी को अंजाम दे रहे हैं। बिलासपुर में आरोपियों के किससे जुड़े हैं।
पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी तारबाहर निरीक्षक मनोज नायक, ACCU प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र वैष्णव आरक्षक मुरली भार्गव RPF बिलासपुर भास्कर सोनी एसआई कुलदीप सिंह, प्रधान आरक्षक सत्यम सरकार रमेश टीम का विशेष और अहम् योगदान रहा।
close