बड़ी खबरःपेट्रोल पम्प संचालक वाधवानी से फोन पर 1 करोड़ की मांग.देख लेने की धमकी..घेराबन्दी के बाद पकड़ाया आरोपी..384 का अपराध दर्ज

BHASKAR MISHRA
5 Min Read
बिलासपुर—- वलराज पेट्रोल पम्प संचालक की शिकायत पर सिविल पुलिस ने भयादोहन कर एक करोड़ की मांग करने वाले मोहम्मद तारीक को गिरफ्तार किया है। पेट्रोल पम्प संचालक ने शिकायत में बताया कि आरोपी तारीक ने एक करोड़ रूपए नहीं दिए जाने पर लगातार की सूरत में कुछ भी करने की धमकी देता है। जबकि तारीक की धमकी पर अब तक सात लाख रूपए दे चुके हैं। इतना ही नहीं…आरोपी जब तब गलत जानकारियों के साथ मीडिया में बदनाम करने की बात कहता है। और आज भी ऐसा कर रहा है।
                  वलराज पेट्रोल पम्प संचालक देवीदास वाधवानी ने सिविल लाइन पहुंचकर मोहम्मद तारीक के खिलाफ लिखित शिकायत कर भयादोहन का अपराध दर्ज कराया है। अपनी शिकायत में वाधवानी ने बताया कि ग्रीन गार्डन्स निवासी मोहम्मद तारीक झूठी शिकायत के सहारे डरा धमकाकर एक करोड रूपये की  मांग कर रहा है। जबकि अभी तक उसने भयादोहन कर सात लाख से अधिक रूपये ले चुका है। बावजूद इसके एक करोड़ रूपए नहीं दिए जाने पर कुछ भी करने की धमकी दे रहा है। जब तब फोन से झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर परेशान कर रहा है।
              देवीदास वाधनवानी ने बताया कि 22 जून 2022 को सिविल लाइन थाना में तारीक के खिलाफ आवेदन भी किया है। पुलिस कप्तान और आईजी के सामने भी लिखित में परेशानियों को साझा किया है।
एक करोड़ की मांग..देख लेने की धमकी
                 पेट्रोल संचालक वाधवानी के अनुसार तारीक ने 27 जून 2022 को फोन पर एक करोड़ रुपयों की मांग किया। इसके बाद अपने साथी मनोज मदवानी को फोन कर राशि देने के लिए कहा। 27 जून को ही मोहम्मद तारीक अपने चार साथियों के साथ मिलने आया। चारों साथियों में तोषी ठाकुर और मनोज मदवानी को अच्छी तरह से पहचानता हूं। जबकि दो अन्य  को नहीं जानता। बैठक में मेरे साथा कैलाश खुशालानी भी थे। मोहम्मद तारिक ने एक करोड रुपए की मांग किया। साथ ही यह भी कहा कि इससे कम नहीं लेगा। इस दौरान वह काफी उग्र था। मोहम्मद तारीक का तेवर देखकर वह डर गए।
जीना दूभर कर दूंगा
                 बाद में तारीक का साथी मनोज मदवानी ने बताया की मोहम्मद तारीक का कहना है कि जिस तरह तुम रोज अपने काम के लिए जाते हो..उसी तरह रोज वह भी निकलता है। देवीदास वाधवानी, कैलाश खुशालानी और राम खेडिया को फसाऊंगा कि   उन्हें इसकी भनक तक नहीं लगेगी। मनोज ने यह भी बताया कि तारीख ऐसी ऐसी जगह शिकायत करेगा कि तीनों का जीना दूभर हो जाएगा। इसके बाद वह एक करोड़ रूपयों से ज्यादा देने के लिए पीछे पीछे घूमेंगे।
आरोपी ने कहा..फिर दोष मत देना  
                  देवीदास ने यह भी बताया कि मनोज मदवानी की बात को मोहम्मद तारीक से सबके सामने पूछा। उसने कहा कि अभी बैठक में राम खेडिया नहीं है। जब वह आएगा तो बताऊंगा कि क्या कहा है। इसके बाद तारीक समेत पांचों चले गए। 30 जून 2022 को मोहम्मद तारीक के दोस्त तोषी ठाकुर ने अपने मोबाइल से सुबह करीब 12 बजे से शाम 4:30 के बीच  कई बार फोन किया। तोषी ने कहा कि मोहम्मद तारीक पूछ रहा है कि 2 दिन हो गए हैं। एक करोड़ कब दोगे।  दो दिन बाद मोहम्मद  तारीक करेगा..फिर दोष मत देना। मनोज मदवानी के फोन के बाद वह काफी घबरा गए। जिसके कारण वह डिप्रेशन में चले गए। डर से स्वास्थ्य लगातार गिरने लगा। लगातार धमकी के चलते परिवार के सदस्य भी घबरा गए। 
 जिम्मेदार होगा तारीक
                            वाधवानी ने बताया कि मोहम्मद तारीक और उनकी माता खलिदा ने झूठी शिकायत कर मान प्रतिष्ठा को चोट पहुंचाया है। जहां तहां शिकायत कर जांच भी करवाया ।लेकिन उनकी सभी शिकायतें गलत साबित हुई। यदि उनके या उनके परिवार के किसी सदस्य के खिलाफ अप्रिय घटना होती है तो इसके लिए तारीक और उसकी माता जिम्मेदार होंगी।
 आरोपी गिरफ्तार..हो रही पूछताछ
                    मामले में सिविल लाइन थाना प्रभारी परिवेष तिवारी ने बताया कि शिकायत की गंभीरता से लिया गया है। पुलिस कप्तान के निर्देश पर आरोपी मोहम्मद तारीक को घेराबन्दी कर पकड़ा गया है। बहरहाल मामले में पूछताछ हो रही है। आईपीसी की धारा 384 का अपराध दर्ज कर मोहम्मद तारीख को गिरफ्तार किया गया है। जल्द ही विधिसम्मत अग्रिम कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा।
close