बड़ी खबर—85 किलो से अधिक गांजा बरामद….8 तस्कर गिरफ्तार…आरोपियों के कब्जे से 2 कार समेत 37 लाख का सामान पकड़ाया

BHASKAR MISHRA
5 Min Read
बिलासपुर—-बुधवार को पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई कर करीब 85 किलोग्राम से अधिक गांजा बरामद किया है। अलग अलग थाना पुलिस कार्रवाई में कुल 8 तस्करों को गिरफ्तार भी किया है। अकेले कोनी पुलिस ने करीब 80 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। कोनी, सिरगिट्टी और सिविल लाइन पुलिस की कार्रवाई में पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज करने के बाद न्यायालय के सामने पेश किया गया है। 
कोनी पुलिस कार्रवाई में 79.1 किलोग्राम गांजा और दो कार बरामद
कोनी पुलिस के अनुसार पुलिस कप्तान के निर्देश पर लगातार आपरेशन निजात को अंजाम दिया जा रहा है। इसी क्रम में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर डीएसपी नूपुर उपाध्याय की अगुवाई में पुलिस टीम ने मुखबीर की सूचना करीब 12 लाख की गांजा तस्करी करते आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को मुखबीर ने बताया कि रायपुर से सफेद रंग की दो कार में कुछ लोग ग्राम जलसो गांजा सप्लाई करने जा रहे हैं। खबर के बाद पुलिस टीम ने ग्राम जलसो धुरीभाठा रोड किनारे घेराबंदी की और दो कार को रोका। कार में बैठे 5 आरोपी के कब्जे से 79.2 किलो गांजा जांच पड़ताल के दौरान बरामद किया। गांजा समेत बरामद दो कार और आरोपियों की मोबाइल की कुल कीमत करीब 32 लाख रूपयों से अधिक है। पकड़े गए सभी आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट 20( बी) रऔर 29  के तहत अपराध दर्ज किया गया। 
पकड़े जाने के बाद सभी आरोपियों का पता ठिकाना लेने के बाद परिजनों को सूचित किया गया है। आरोपियों के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की गयी है। 
पकड़े गए आरोपियों का नाम
कोनी थाना प्रभारी डीएसपी नूपुर उपाध्याय ने बताया कि पकड़े गए आरोपी रायपुर,बेमेचरा और बिलासपुर के रहने वाले हैं। अभियान के दौरान रायपुर निवासी सुनील रेड्डी उर्फ गुड्डू, संजय डहरिया, पिकन मंडल के अलावा बेमेतरा निवासी ताजुराम साहू और ग्राम जलसो बिलासपुर निवासी संतोष कुमार वर्मा को पकड़ा गया है।
धर पकड़ में विशेष भूमिका
पुलिस के अनुसार तस्करों के खिलाफ सफल अभियान में थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी नूपुर उपाध्याय, उपनिरीक्षक शंकर गोस्वामी सहायक उप निरीक्षक सुरेंद्र तिवारी, भरत राठौर, प्रधान आरक्षक विष्णु प्रसाद साहू ,संजय शर्मा, आरक्षक महादेव कुजूर आशीष राठौर, सुरेखा कुर्रे, रीडर एसएस लकरा  एसीसीयू टीम के प्रधान आरक्षक देवमुन पुहुप, बलबीर सिंह, तरुण केसरवानी,प्रशांत सिंह  की अहम भूमिका रही।
गांजा तस्करों पर सिविल पुलिस कार्रवाई
आपरेशन निजात अभियान के तहत सिविल लाइन पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर गांजा बेचते एक आरोपी को मरीमाई रोड तालापारा से धर दबोचा है। पकड़े गए आरोपी का नाम श्यामू श्रीवास है। आरोपी के पास से कुल 1 किलो 200 ग्राम कुल कीमत 12 हजार रूपयो का गांजा जब्त हुआ है। आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट का अपराध दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी परिवेष तिवारी ने बताया कि आरोपी और उसकी पत्नी पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल की हवा खा चुके हैं।
 दो आरोपियों से 4 किलो 700 ग्राम गांजा बरामद
सिरगिट्टी पुलिस के अनुार वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश आपरेशन निजात लगातार चलाया जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना स्तर पर सादी वर्दी मे टीम गठित कर संदिग्धों पर लगातार नजर रखी जा रही है। इसी क्रम मे मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने पुराना बस्ती बैजनथिया तालाब के किनारे भवानीनगर निवासी आरोपी योगेश पाण्डेय उर्फ महाराज को झोला के साथ 2.800 किलो गांजा के साथ पकड़ा गया। बरामद गांजा की कीमत करीब 18000 रूपयों से अधिक है। आरोपी के पास से नगद भी जब्त किया गया ।
इसके अलावा पुराना बस्ती देवारपारा सिरगिट्टी से काशी मिश्रा को पकड़ कर 2.100 किलो गांजा जब्त हुआ है। बरामद गांजा की कीमत करीब 30000 रूपयों से अधिक है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट 20( बी) के तहत गिरफ्तार किया गया है। दोनो तस्करों को न्यायालय के हवाले कर जेल दाखिल कराया गया है। 
close