मेरा बिलासपुर

हज़ारों कर्मचारियों को बड़ी राहत, मिलेगा पदोन्नति का लाभ

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

हिसार। दिव्यांग कर्मचारियों के लिये बड़ी खबर है। हरियाणा सरकार ने इन कर्मचारियों के हित बड़ा फैसला किया है, इसके तहत 20 हज़ार कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ दिया जाएगा।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार , सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग हरियाणा के राज्य आयुक्त नि.शक्तजन राज कुमार मक्कड़ ने इसकी पुष्टि की है और कहा की सभी दिव्यांग कर्मचारियों को 18 अप्रैल 2017 तक 3% तथा उसके बाद 4% सभी विभागों में पदोन्नति दी जा रही हैं और दिव्यांगों को इसका फायदा मिलेगा ।

ताज़ा मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग हरियाणा के राज्य आयुक्त नि.शक्तजन राज कुमार मक्कड़ ने बताया की संविधान के अनुसार सरकारी नौकरियों में दिव्यांगजनों के लिए पदोन्नति में आरक्षण देने का प्रावधान है, जिसके मद्देनजर हरियाणा सरकार ने प्रदेश में इसे लागू कर दिया है । नियम के अनुसार, सभी दिव्यांग कर्मचारियों को 18 अप्रैल 2017 तक 3% तथा उसके बाद 4% सभी विभागों में पदोन्नति दी जा रही हैं।

ताज़ा मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राज्य आयुक्त नि.शक्तजन राज कुमार मक्कड़ ने कहा की हरियाणा के सभी विभागों में लगभग 20000 दिव्यांग कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ मिलने वाला है, इसकी प्रक्रिया तेजी से चल रही है। सरकार का लक्ष्य है कि 15 जून 2022 तक प्रत्येक पात्र दिव्यांग कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ मिले।वही जो दिव्यांग कर्मचारी सेवानिवृत हो गए हैं या जिनका स्वर्गवास हो गया है, उनका वेतन व पेंशन भी रिवाइज की जाएगी , उनके आश्रितों को बढ़ी हुई पेंशन का लाभ मिलेगा। सेवानिवृत कर्मचारियों को भी उनकी बढ़ी हुई पेंशन एरियर के साथ दी जाएगी।

दो गांजा तस्कर गिरफ्तार...हथियार लहराते पकड़ाया आरोपी..भारी मात्रा में नशीली दवाइयों के साथ पकड़ाया मौत का सौदागर

Back to top button
close