पुलिस की बड़ी कामयाबी..बच्चे का अपहरणकर्ता गिरफ्तार..फिरौती में मांगा था 5 लाख..संयुक्त अभियान में देर रात पुलिस को मिली बड़ी सफलता

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—-बिलासपुर और जांजगीर पुलिस ने घंटो लगातार अभियान चलाकर सुबह बलौदा से अपहरण किए गए बच्चे को बरामद कर लिया है। पुलिस की चंगुल से फरारी की कोशिश कर रहे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़े गए अपहरण कर्ता का नाम राजा कुर्रे है। अपहरण के बाद राजा कुर्रे ने बच्चे के परिजनों से 5 लाख रूपए फिरौती की मांग की थी।
  
                   जानकारी देते चलें कि जांजगीर जिले के बलौदा थाना क्षेत्र स्थित थड़काबेहरा गांव से बुधवार की सुबह 5 साल का बच्चा यकायक गायब हो गया। मासूम गुड्डू खरे के गायब होने के कुछ देर बाद परिजनों को जानकारी मिली कि उनके बच्चे का अपहरण कर लिया गया है। अपहरणकर्ता ने गुड्डू को सकुशल बचाने के लिए पांच लाख रूपए की मांग की।
 
         मासूम गुड्डू कुर्रे के परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। बिलासपुर पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि गुड्डू का अपहरण सुबह दस बजे उसके गाव स्थित घर से किया गया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद जांजगीर पुलिस ने छानबीन शुरू की।
   
                    इसी दौरान सायबर सेल से जानकारी मिली कि अपहरणकर्ता का मोबाइल लोकेशन मस्तूरी थाना क्षेत्र के एक गांव में है। जानकारी के बाद जांजगीर और बिलासपुर पुलिस टीम ने प्रशांत अग्रवाल के निर्देश पर बच्चा को सकुशल बचाने संयुक्त अभियान चलाया।
         
                   सायबर सेल के सहयोग से संयुक्त पुलिस टीम ने मस्तूरी क्षेत्र के देवगांव में एक सूने मकान की घेराबन्दी कर बच्चे को सकुशल बजाया। लेकिन आरोपी पुलिस को चकमा देने में कामयाब रहा।लेकिन पुलिस को इस दौरान लगातार जानकारी मिलती रही कि आरोपी गांव में ही आस पास छिपा हुआ है। खबर के बाद पुलिस ने आरोपी की छानबीन तेज कर दी। इस दौरान अभियान को स्थानीय लोगों से जमकर समर्थन मिला।
 
                 बिलासपुर पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि बच्चे को सकुशल माता पिता के हवाले कर संयुक्त टीम ने सर्च अभियान चलाकर फरार आरोपी राजा कुर्रे पर दबाव बनाया। फरार आरोपी राजा कुर्रे को पकडने में पुलिस को कामयाबी मिली। 
close