बिलासपुर पुलिस को बड़ी सफलता..10 नगद चोरी के आरोपी की हुई पहचान.. मध्यप्रदेश के राजगढ़ में पुलिस ने बोला धावा..आरोपी फऱार..5 लाख बरामद

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर— बिलासपुर पुलिस को 19 अक्टूबर को व्यापार विहार में 10 लाख की चोरी मामले में आंशिक सफलता मिली है। पुलिस के अनुसार चोरी की घटना में मध्यप्रदेश राजगढ़ के सांसी गिरोह का हाथ है। आरोपी के घर में बिलासपुर पुलिस ने छापामार कार्रवाई की। लेकिन आरोपी फरार होने में कामयाब हुआ है। जल्द ही कबीर सांसी को पकड़ लिया जाएगा। बहरहाल छापामार कार्रवाई के दौरान पुलिस को कबीर सांसी के घर से पाच लाख रूपए बरामद करने में सफलता मिली है।
 
                 बताते चलें कि 19 अक्टूबर को थाना तारबाहर पहुंचकर प्रार्थी मयंक कुमार अग्रवाल निवासी अग्रसेन मार्ग बाराद्वार ने बताया कि थोक किराना व्यापार का सामान लेने व्यापार विहार आया था। खरीदी के लिए साथ 15 लाख रूपए लेकर आया था। व्यापार विहार में किराना सामान खरीदी के दौरान उसने 5 लाख रूपए का व्यापारी को भुगतान कियाा। लगभग  10 लाख रूपए बैग में लेकर शाम करीब 5 बजे ब्रांडेड अगरबत्ती दुकान सामान खरीदने गया। इसी दौरान किसी ने बैग में रखे करीब 10 लाख नगदी पार कर दिया।
 
                पुलिस के अनुसार रिपोर्ट दर्जन करने के बाद जानकारी को आलाधिकारियों के संज्ञान में लाया गया। विवेचना के दौरान पुलिस अधीक्षक  प्रशांत अग्रवाल ने तत्काल कार्रवाई का आदेश दिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर  उमेश कश्यप नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन आर एन यादव और निरीक्षक प्रदीप आर्य थाना प्रभारी थाना तार बहार घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच की। आसपास लगे हुए सीसी कैमरा फुटेज को खंगाला गया।
 
               सीसीटीवी से हासिल फुटेज के आधार पर संदेही की पतासाजी की गयी। संदेही का पता लगाने विशेष टीम बनाकर देश के कई स्थानों पर भेजा गया। पतासाजी के दौरान जानकारी मिली कि सीसीटीवी कैमरा से मिले फुटेज के आधार पर संदेही का नाम कबीर सांसी निवासी कड़िया सांसी थाना बोडा जिला राजगढ़ पाया गया। 
     
           जानकारी के बाद पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल ने पुलिस की एक टीम को मध्यप्रदेश राजगढ़ जिले के गांव कड़िया सांसी के लिए रवाना किया। कड़िया सांसी पहुंचने के बाद बिलासपुर पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से संदेही के संबंध में जानकारी हासिल की। स्थानीय पुलिस ने फुटेज देखने के बाद संदेही आरोपी का नाम कबीर सांसी होना बताया। पुलिस टीम ने कबीर सांसी के निवास पर स्थानीय पुलिस की मदद से दबिश देकर धावा बोला। लेकिन आरोपी फऱार होने में कामयाब रहा।
 
             आरोपी के घर की तलाशी लेने पर पुलिस को घटना में चोरी गए रकम में से 5 लाख रूपए बरामद किए। इस दौरान स्थानीय पुलिस ने आरोपी कबीर सांसी को पूर्व से अन्य मामले में वांटेड होना बताया। स्थानीय पुलिस ने आश्वासन दिया कि आरोपी कबीर के पकड़े जाने पर बिलासपुर पुलिस को सूचित करेंगे।
 
          तारबाहर पुलिस जानकारी के अनुसार फरार आरोपी कबीर सांसी के पिता का नाम बनवारी सांसी उम्र करीब 22 वर्ष है। जल्द ही आरोपी को धर दबोचा जाएगा।
TAGGED:
close