पुलिस को बड़ी सफलता..भिखारियों ने बात में उलझाया..नोट से भरे बैग को किया पार..आधे घण्टे में साढ़े 7लाख बरामद..नाबालिग समेत 3 महिलाएं गिरफ्तार..सभी नागपुर के निवासी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—चोरी के आरोपियों को सरकंडा पुलिस ने साढ़े सात लाख रूपयों की उठाईगिरी के आरोपिोयं को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को शिकायत के करीब आधे घण्टे बाद ही पुलिस ने धर दबोचा है। आरोपियों में तीन महिलाएँ और एक नाबालिग है। तीनों महिलाओं न नाबालिग के हाथों बैग से भरे रकम को पार करवाया है। सभी आरोपी महाराष्ट्र नागपुर की रहने वाली है।
 
                  एडिश्नल एसपी उमेश कश्यप और सीएसपी स्नेहिल साहू ने खुलासा किया कि भिखारी बनकर लाखों रूपयों की लूटपाट के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े लुटेरे में तीन महिलाएं और एक नाबालिग शामिल है।
 
                         उमेश  कश्यप ने पत्रकारों को बताया कि शनिवार की सुबह 10.30 बजे पीड़ित  जयराम अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि लोधीपारा स्थित जयराम मेटल्स से नोट से भरे बैग को किसी ने पार कर दिया है। घटना के समय चार अज्ञात महिलाएं और  छोटे बच्चो को लेकर पैसा माँगने आयी थी। इसी दौरान महिलाओं ने ध्यान भटकाया। काउंटर में रखे 7.5 लाख से भरे बैग को पार कर दिया।
 
            जानकारी मिलते ही सरकंडा पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंची। छानबीन के दौरान नाकेबन्दी कर संदेहियों को धर दबोचा गया। चार अज्ञात महिलाओं को पकड़कर पूछताछ की गयी। महिलाओं ने बैंग पार करना कबूल किया। बरामद बैग से पुलिस ने पूरे साढ़े सात लाख को जब्त किया है। 
 
                        उमेश कश्यप और स्नेहिल साहू ने बताया कि एक नाबालिग के साथ पकडी गयी तीनों महिलाएं मूलरूप से महाराष्ट्र नागपुर की रहने वाली है। आरोपी महिलाएं रंजना पवार,कविता राठौर सीता बर्दी, सोनी राठौर सीतावर्दी नागपुर की रहने वाली है। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 का अपराध दर्ज किया गया है। 
TAGGED:
close