अज्ञात वाहन की चपेट में आया बाइक सवार..ईलाज के दौरान मौत..अपराध दर्ज..आरोपी को तलाश रही पुलिस

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

Join Our WhatsApp Group Join Now

बिलासपुर–(टेकचंद कारड़ा)—अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल दो पहिया चालक की ईलाज के दौरान मौत हो गयी है। पुलिस ने रिपोर्ट पर मार्ग कायम किया है। बहरहाल अज्ञात आरोपी की तलाश की जा रही है।

                  पुलिस के अनुसार निगारबन्द स्थित जायसवाल राईस मिल के सामने अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल दो पहिया चालक की ईलाज के दौरान मौत हो गयी है। मृतक का नाम अजय भास्कर है। मृतक राजाकापा का रहने वाला है।

                      पुलिस रिपोर्ट के अनुसार अजय भास्कर अपने दो पहिया वाहन सीजी 10 एसी 8433 से 10 नवम्बर की अपने घर जा रहा था। निगारबंद जायसवाल राईस मिल आगे किसी अज्ञात बड़े वाहन की चपेट में आ गया। इसी दौरान अजय भास्कर गंभीर रूप से घायल हो गया।

                         गंभीर रूप से घायल अजय को अस्पताल में भर्ती किया गया। लेकिन ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने मर्ग कायम किया है। मामले को विवेचना में लेकर आरोपी वाहन चालक की तलाश क जा रही है।

close