Bilaspur:भूपेश बघेल और डॉ चरणदास महंत 6 को बिलासपुर मे,मरवाही भी जाएंगे

Shri Mi
1 Min Read
bhupesh baghel,congress,amit jogi,mayawati,chhattisgarh,vidhansabha election,news,cgwallबिलासपुर।प्रदेश कांग्रेस की ओर से  जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेश बघेल 06 दिसम्बर (गुरुवार) को बिलासपुर प्रवास पर रहेंगे।भूपेश सुबह 10.30 बजे भिलाई से रवाना होकर दोपहर 1.00 बजे कांग्रेस भवन बिलासपुर पहुंचेंगे, जहां कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात कर रतनपुर के रास्ते विकासखण्ड मरवाही के ग्राम सिवनी के लिए रवाना होंगे, जहां वे मरवाही ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज गुप्ता के यहां पारिवारिक शोक कार्यक्रम में भाग लेंगे।जिसके बाद  शाम 5.00 बजे ग्राम सिवनी से फिर वापस बिलासपुर आकर भिलाई के रवाना होंगे। इसके अलावा पूर्व केन्द्रीय मंत्री, प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष डाॅ.चरण दास महंत भी 6 दिसम्बर को बिलासपुर जिले के मरवाही विकासखण्ड ग्राम सिवनी पहुंचकर मरवाही कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष मनोज गुप्ता के पारिवारिक शोक कार्यक्रम में भाग लेंगे।महंत दोपहर 1.00 बजे चाम्पा से रवाना होकर शाम 3.00 बजे ग्राम सिवनी पहुंचेंगे। 
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close