Bilaspur:मुख्य सचिव अजय सिंह ने किया मतदान केन्द्रों का निरीक्षण

Shri Mi
1 Min Read
बिलासपुर-छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अजय सिंह ने बिलासपुर जिले की विभिन्न विधानसभाओं के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। अजय सिंह कोनी स्थित शास. उ.मा. विद्यालय, सेन्दरी स्थित उ.मा.विद्यालय और मिशन स्कूल में बनाये गये आदर्श मतदान केन्द्र पहुंचें। वहां उन्हांेने सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। मतदान केन्द्र में रैंप, व्हील चेयर, पीने के पानी की व्यवस्था आदि का निरीक्षण किया। इसके बाद वे सेंदरी स्थित शास. उ.मा.विद्यालय पहुंचें और वहां बने मतदान केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्हांेने कहा कि मतदान केन्द्रों में आने वाले मतदाताओं के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए।दिव्यांगों के लिए प्रत्येक मतदान केन्द्रों में रैंप और व्हीलचेयर की सुविधा अवश्य हो। मतदान केन्द्रों का निरीक्षण के बाद अजय सिंह कोनी में शासकीय इंजीनियरिंग काॅलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम और मतगणना केन्द्र का निरीक्षण किया।
वे प्रत्येक विधानसभा के लिए बनाये गये स्ट्रांग रूम और मतगणना कमरे में पहुंचें और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर उनके साथ अपर मुख्य सचिव आर.पी. मण्डल, सचिव नगरीय प्रशासन निरंजनदास, संभागायुक्त टी.सी. महावर, कलेक्टर पी. दयानंदन, एसपी आरिफ शेख मौजूद रहे।
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close