Bilaspur-देश की आजादी मे कॉंग्रेस ने निभाई अहम भूमिका,शहर कॉंग्रेस ने मनाया स्थापना दिवस

Shri Mi
2 Min Read
बिलासपुर।ज़िला /शहर काँग्रेस ने शुक्रवार को कांग्रेस का 134वा स्थापना  दिवस मनाया।इस अवसर पर नगर विधायक शैलेष  पाण्डेय और तखतपुर विधायक रश्मि आशीष सिंह  ने कहा कि अंग्रेजो  के विरुद्ध  पनपता  आक्रोश  और भारतीयों की मांगो को विधिवत  अंग्रेजो तक पहुंचाने के लिए 28 दिसंबर  1885 को मुंबई  में स्थापना की गई।जिसने बाद  में स्वतंत्रता  आंदोलन  में  मुख्य भूमिका  निभाई।शहर अध्यक्ष  नरेंद्र   बोलर,कार्यक्रम  के संयोजक  सैय्यद  ज़फ़र  अली ,प्रदेश महामंत्री वाणी राव ने कहा कि कांग्रेस ने 133 वर्ष के इतिहास में कई  उतार–चढाव  देखे।कई बार विभाजन  का दंश  को सहा  ,गरम दल ,नरम  दल ,क्रांतिकारी,के रूप में भी कई सोपानो को पार किया।गाँधी ,नेहरू  ,सरदार  पटेल ,दादा  भाई नैरोजी  ,भगत  सिंह ,आज़ाद  ,सुभाषचन्द्र बोस  ,जैसे  हजारो  सेनानियो ने अपने राष्ट्र भक्ति से सींचा और पोषित  —  पल्लवित  किया और कांग्रेस के नेतृत्व  में देश आज़ाद हुआ । उन्होने आज  कि हम सब आज़ाद देश के निश्चिन्त  विचरण  कर रहे  है ,वह भी कांग्रेस और उसके सेनानियों  की मेहनत  का प्रतिफल  है।(cgwall.com के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करे)
कार्यक्रम मे हरिश तिवारी,एस पी चतुर्वेदी  ,एस एल, रात्रे, चन्द्रशेखर मिश्रा  , अनिल सिंह चौहान  ,विनोद  साहू ने भी अपने विचार रखे।कार्यक्रम में प्रदेश  महामंत्री  अटल  श्रीवास्तव  ,अशोक  अग्रवाल ,शिवा मिश्रा माधव  ऑतल्वार  ,जसबीर  गुंबर  ,त्रिभुवन  कश्यप  ,विनोद शर्मा ,चन्द्रहास  शर्मा ,आशा सिंह,जयश्री शुक्ल ,अज़रा  खान  ,चित्र लेखा  कंस  कार  ,आशिया कुरैशी  ,कुंती  ,राजेश शुक्ला,शैलेन्द्र  जायसवाल,निर्मल मानिकपुरी  ,अखिलेश  बाजपेयी  ,सुबोध  केसरी  ,मुकीम  कुरैशी ,मनोज  शर्मा ,सुभाष सराफ,सुभाष ठाकुर  ,कमलेश  लव्हाटरे  ,गणेश  रजक  ,आदेश  पाण्डेय,हाफिज  कुरैशी,अनिल शुक्ला,कुंदन  राव ,सुदेश  दुबे  मोती कुर्रे,अर्जुन  सिंह ,आदि  मौजूद थे।
Share This Article
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close