Bilaspur-हवाई सुविधा जनसंघर्ष समिति ने एयरपोर्ट के काम का जायजा लिया,जल्दी कार्य पूरा करने की मांग

Shri Mi
2 Min Read

बिलासपुर।हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को चकरभाठा एयरपोर्ट के तहत हो रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। लॉकडाउन के कारण उक्त कार्य समय से पिछड़ गया है।लेकिन समिति ने मांग की है कि इसे जल्द से जल्द पूरा करके 3 सी लाइसेंस की प्रक्रिया को पूर्ण किया जाए।हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति के एक प्रतिनिधिमंडल जिसमें अशोक भंडारी, सुदीप श्रीवास्तव, देवेंद्र सिंह और बद्री यादव शामिल थे।आज बिलासपुर एयरपोर्ट के चारों सीमा पर घूम घूम कर चल रहे निर्माण कार्यों का अवलोकन किया।समिति ने पाया कि निर्माण कार्य संतोषप्रद नहीं है और अभी भी बाउंड्री शिफ्टिंग का कार्य काफी पिछड़ा है।इसे पूरा किए बगैर 3c लाइसेंस की प्रक्रिया प्रारंभ नहीं हो सकती। निर्माण कार्य अवलोकन के बाद समिति के सदस्यों ने एयरपोर्ट अधिकारी बीरेन सिंह से मुलाकात की। सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप NEWS ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

श्री सिंह ने बताया कि लॉकडाउन के कारण करीब डेढ़ महीने निर्माण कार्य पूरा बंद रहा और अभी भी लाक डाउन का असर काम की गति पर है। इसके बावजूद जितना तेज हो सकता है उतना तेज कार्य कराया जा रहा है। इसके लिए एयरपोर्ट को सामान्य व्यवसाय उड़ान के लिए बंद रखने के नोटिस की अवधि भी बढ़ा दी गई है। वीरेन सिंह के अनुसार कार्य के तकनीकी पक्ष का मूल्यांकन करने वाला सर्वे ,कोई टीम दिल्ली या मुंबई क्वारेन्टीन नियमों के कारण यहां नहीं आ पा रही है।यह भी देरी की एक वजह है।उपरोक्त परिस्थितियों को देखकर समिति ने पाया कि प्रयासों के बावजूद कार्य में देरी हुई है। अब इसे जल्दी करने की आवश्यकता है।इस संदर्भ में समिति आगे वरिष्ठ अधिकारियों से भी चर्चा करेगी।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close