जल्द शुरू होगी सिटी बस सेवा..निगम ने भेजी सुडा को रिपोर्ट,मरम्मत पर खर्च होगा 2 करोड़ 83लाख

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—शासन ने 14  मार्च को नगर निगम बिलासपुर से सिटी बस संचालन को लेकर जरूरी जानकारी भेजने को कहा। पत्र और आदेश मिलने के बाद निगम प्रशासन ने रिपोर्ट शासन को भेज दिया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि वर्तमान स्थिति में सिटी बस सेवा शुरू करने के लिए कम से कम 2 करोड़ 83 का खर्च आएगा। इसके बाद ही बसों का संचालन संभव होगा। कयास लगाया जा रहा है कि जल्द ही सिटी बस सेवा को शुरू कर दिया जाएगा।निगम प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार शासन ने 14 मार्च को सिटी बस सेवा शुरू करने से पहले जरूरी जानकारी भेजने का कहा । निगम ने पत्र का जवाब भेज दिया है। पत्र में निगम प्रशासन ने  शासन को बताया कि करीब दो साल से बस का संचालन नहीं किया जा रहा है। जिसके चलते टायर, बैटरी समेत बहुत से सामान खराब हो चुके हैं। सभी बसों का रंग रोगन की जरूरत है। इसमें कुल 2 करोड़ 83 लाख रूपए खर्च होंगे। निगम प्रशासन ने  रिपोर्ट के माध्यम से राज्य शहरी विकास अभिकरण को बताया कि खर्च में आरटीओ टैक्स भी शामिल है। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

साल 2020 तक संचालन

              निगम प्रशासन के अनुसार बिलासपुर में मार्च 2020 तक सिटी बस संचालन श्रीदुगम्बा एजेंसी के माध्यम से संचालित किया जा रहा था। लाकडाउन के बाद बसों का संचालन आम जनता के लिए बन्द कर दिया गया। इसी दौरान सिटी बस संचालक बैंगलुरू निवासी सुनील छात्रा का निधन हो गया। परिवार के सदस्यों ने कुछ दिनों बाद सिटी बस सेवा संचालन किया। इसके बाद उन्होने अपनी असमर्थता जाहिर कर दिया।

रिपोर्ट शासन के हवाले

               मामले में निगम इंजीनियरअनुपम तिवारी ने बताया कि सुडा यानि राज्य शहरी विकास विकास अभिकरण ने बस संचालन और स्थितियों को जानकारी भेजने को कहा था। कमिश्नर के निर्देश पर सभी जानकारी को शासन के हवाले कर दिया गया है। बहरहाल शासन से आगामी निर्देशों का लेकर इंतजार है। 

जल्द ही संचालन

                            अनुपम तिवारी ने बताया कि बिलासपुर डिपो में एसएमएल और टाटा की कुल 40 बसें हैं। इसमें 10 एसी और 40 बस नान एसी हैं।  उम्मीद है कि जल्द ही एक बार फिर मरम्मत के बाद बिलासपुर से सीपत लुतरा, मल्हार,रतनपुर, सेन्दरी, तखतपुर, कोटा, चकरभाठा, बिल्हा के बीस सिटी बस सेवा का संचालन शुरू हो जाएगा।

जानकारी सुड़ा के हवाले

              निगम कमिश्नर अजय त्रिपाठी ने बताया कि शहरी विकास अभिकरण ने सिटी बसों की स्थिति की जानकारी भेजने को कहा। निगम ने रिपोर्ट सुडाा के हवाले कर दिया है। बस की मरम्मत और खराब हो चुके सामान को बदलने को कहा गया है। करीब 2 करोड़ 83 खर्च होगा। प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही बस सेवा का संचालन शुरू होगा।

close