अधिकारियों ने उठाया झाडूं…और फिर साफ हो गया…बिलासपुर का क्लीन प्लेटफार्म

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

1(15) बिलासपुर—बिलासपुर रेल मण्डल के अधिकारियों ने 2 अक्टूबर को रेलवे प्लेटफार्म पर झाडू लगाया। यात्रियों को संदेश दिया कि साफ सुथरा जगह का चुनाव कर किस तरह झाडू लगाने का हुनर सिखाया। जनता के बीच स्वच्छता अभियान का संदेश भी चला जाए और कपड़े भी गंदे ना हों। गांधी जयंती पर कुछ इसी प्रकार का नजारा आज प्लेटफार्म में दिखाई दिया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

               रेलवे प्रेस नोट से मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर रेल मंडल ने 15 सितम्बर से 2 अक्टूबर के बीच स्वच्छता पखवाडा़ मनाया। इस दौरान स्वच्छता से जुड़े तमाम कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। स्वच्छता पखवाड़ा के पहले दिन रेल प्रबंधक बी.गोपीनाथ मलिया ने मंडल अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता शपथ दिलाया था।

            2 अक्टूबर को गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर बिलासपुर समेत मंडल के सभी प्रमुख स्टेशनों, कार्यालयों, वर्कशाप समेत कोचिंग डिपो में रेलवे अधिकारी और  कर्मचारियों ने स्वच्छता शपथ के साथ श्रमदान किया। रेलवे स्कूलों में शिक्षकों और छात्र छात्राओं के साथ स्काउट-गाइड के बच्चों ने श्रमदान कर स्कूल परिसरों, गार्डन और खेल मैदानों में सफाई की।

                      17 सितम्बर को बिलासपुर रेल मंडल में सेवा दिवस के रूप में मनाया। मंडल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मंडल के विभिन्न स्टेशनों, कार्यालयों, वर्कशाप, कोचिंग डिपो, कालोनियों तथा स्कूलों में सफाई का कार्य किया । 18 सितम्बर को मंडल रेल प्रबंधक परिसर से स्वच्छता रथ को अपर मंडल रेल प्रबंधक एस.के.सोलंकी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।

                        स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत महाप्रबंधक सुनील सिंह सोइन ने मंडल रेल प्रबंधक और सभी शाखाधिकारियों के साथ 19 सितम्बर को रायगढ में स्वच्छता अभियान चलाया। 29 सितम्बर को चांपा स्टेशन में श्रमदान किया। यात्रियों को बेहतर गुणवत्तायुक्त खानपान उपलब्धता का निरीक्षण भी किया।  अभियान के दौरान एसईसीआर स्काउट एवं गाइड, एनसीसी, स्कूली छात्र-छात्राओं ने बिलासपुर, चांपा, रायगढ, शहडोल समेत अन्य प्रमुख स्टेशनों, रेलवे परिक्षेत्रों और गाडियों में गंदगी के खिलाफ नुक्कड-नाटक किया। छात्र छात्राओं ने जीवंत कला का प्रदर्शन कर यात्रियों को स्वच्छता का संदेश दिया।

                 1 अक्टूबर को स्वच्छता एट आइकोनिक प्लेस के तहत बिलासपुर, पेण्ड्रारोड,  उमरिया स्टेशनों में स्टेशन भवनों और परिसरों में वृहद सफाई की गई। साथ ही हुनर भी बताया कि साफ सुथरा जगहों पर किस तरह झाडू लगाया जाता है।

close