घर-घर पहुंची बिलासपुर कांग्रेस टीम..पर्यटन मण्डल अध्यक्ष ने मांगा आशीर्वाद..सीएम ने किया संबोधित

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
खैरागढ़ —मतदान की तारीख करीब आने के साथ नेताओं की खैरागढ़ मतदाताओं तक पहुंचने की दौड़ तेज हो गयी है। अलग अलग टीम घर घर पहुंचकर जनता से जीत का आशीर्वाद मांग रही है। इसी क्रम में बिलासपुर कांग्रेस टीम पर्यटन बोर्ड चेयरमैन की अगुवाई मे एक मतदाताओं के घर पहुंची। विकास का वादा कर प्रत्याशी आशीर्वाद मांगा। 
 
           दिनों दिन मतदान की तारीख करीब आते ही कांग्रेस का चुनाव प्रचार अभियान चरम की तरफ पहुंच गया है। इसी क्रम में चुनाव संचालन समिति सदस्य और छत्तीसगढ़ पर्यटन मण्डल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव की बिलासपुर टीम बुधवार को जनता दरबार में पहुंची। इस दौरान टीम ने के सदस्यों ने जनता के सामने तीन साल का हिसाब किताब रखा। साथ ही खैरागढ़ को जिला बनाने का सीएम का वादा दुहराया। अटल ने कहा कि कांग्रेस का मूल मंत्र विकास और केवल विकास है। इतिहास गवाह है कि कांग्रेस ने फिरकापरस्त लोगों को हमेशा हासिया पर टांग दिया है।
 
               अटल श्रीवास्तव ने  छोटी-छोटी रैलियां कर एक एक गली के लोगों से संवाद किया। छुईखदान ब्लाक के ग्राम कुटैलीखुर्द स्थित सेक्टर प्रभारी विधायक संगीता सिन्हा, प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय, किसान कांग्रेस अध्यक्ष संदीप शुक्ला, जिला कांग्रेस कमेटी शहर महामंत्री समीर अहमद ने घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से सम्पर्क किया। सभी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के वादे को दुहराया।
 
               अभयनारायण राय ने बताया कि मुख्यमंत्री ने बुधवार को चार सभाओं को संबोधित कियाओ। इस दौरान जनसैलाब देखने को मिला।
close