बिलासपुर कांग्रेसियों ने संभाला खैरागढ़ का मोर्चा.. सीएम ने किया रिचार्ज..नेताओं ने सभाला मोर्चा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—जिले के दिग्गज कांग्रेस नेता इस समय खैरागढ़ में मोर्चा संभाल लिया है। सभी बिलासपुर नेताओं को सीएम और प्रदेश कांग्रेस प्रमुख के निर्देश पर विधानसभा में अलग अलग क्षेत्रों की जिम्मेदारी दी गयी है। इस दौरान सभी नेताओं को सीएम ने बैठक लेकर रिचार्ज किया। साथ ही तन मन से प्रत्याशी के लिए काम करने का निर्देश भी दिया। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

       कांग्रेस प्रवक्ता अभय ने बताया कि चुनाव संचालन समिति सदस्य अटल श्रीवास्तव, संसदीय सचिव और तखतपुर विधायक रश्मि सिंह, प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक, बिल्हा छाया विधायक राजेन्द्र शुक्ला, पूर्व विधायक दिलीप लहरिया, बेलतरा प्रत्याशी राजेन्द्र साहू, सीपत ब्लाक अध्यक्ष राजेन्द्र धीवर, जिला पंचायत सदस्य राजेश्वर भार्गव, शहर महिला अध्यक्ष सीमा पाण्डेय, जिला महिला अध्यक्ष सीमा घृतेश, विष्णु यादव, किसान कांग्रेस अध्यक्ष संदीप शुक्ला, किसान कांग्रेस के सुनील शुक्ला पेण्ड्रा जनपद उपाध्यक्ष पंकज तिवारी, महामंत्री समीर अहमद, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष तैयब हुसैन, प्रवक्ता मणी वैष्णव, ने अपना कार्यभार संभाल लिया है।

             चुनावी प्रबंधन, सामग्री वितरण और सेक्टर-जोन प्रभारी नेताओं को अलग अलग क्षेत्रों की जिम्मेदारी दी गयी है। मुख्ययमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम खैरागढ़ पहुंचकर कार्यकर्ताओं को रिचार्ज किया है। सभी  को उपचुनाव को गंभीरता से लेने का निर्देश दिया। साथ ही जिम्मेदारी के साथ सरकार की योजनाओं को मतदाताओं तक पहुंचाने को कहा है।

close