बिलासपुर कोरोना सन्डे रिपोर्ट..जिले में पाए गए कुल 240 मरीज..140 पुरूष,100 महिलाएं पाजीटिव

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर—- रविवार को कोरोना का तेवर कुछ नरम नजर आया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 16 मई को जिले में कुल 240 कोरोना पाजीटिव की पहचान हुई है। कुछ मरीज अस्पताल में तो कुछ का इलाज होमक्वारंटीन हो रहा है।

                           स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले में 16 मई को कुल 240 कोरोना पाजीटिव की पहचान हुई है। पाए गए मरीजों में पुरूषों की कुल संख्या 140 और 100 महिलाएं शामिल हैं।

         स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रविवार को हमेशा की तरह बिलासपुर में सर्वाधिक मरीज 142 मरीज पाए गए हैं। बिल्हा में पाए गए मरीजों की संख्या कुल 10 है। इसमें 7 पुरूष और 7 महिलाएं शामिल हैं।

                                   कोटा में कुल 45 मरीज मिले। इसमें 25 मेल और 20 फीमेल हैं। मस्तूरी  में 18 पुरूष और 8 महिलाओं को मिलाकर कुल 26 मरीज पाए गए हैं। तखतपुर में 9 पुरूष और 5 महिलाओं को मिलाकर कुल 14 मरीजों की पहचान हुई है।

           इसी तरह रविवार को बोदरी में पाए गए कुल तीन मरीजों में एक पुरूष 2 महिला शामिल हैं।

TAGGED:
close