बिलासपुर को मिला दूसरा अतिरिक्त तहसीलदार.. कामकाज का बोझ होगा कम..कलेक्टर ने दिया आदेश..राजेन्द्र भारत को रतनपुर की जिम्मेदारी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—तहसील बिलासपुर में अब मुख्य तहसीलदार के अलावा दो अतिरिक्त तहसीलदार होंगे। एक आदेश जारी कर कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर ने नायब तहसीलदार से तहसीलदार बने राजकुमार साहू को बिलासपुर तहसील में अतिरिक्त तहसीलदार के पद पर नियुक्त किया है। आदेश में बताया गया है कि प्रमोशन के बाद तहसीलदार  राजेन्द्र भारत रतनपुर के तहसीलदार होंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                  कलेक्टर कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार नायब तहसीलदार से तहसीलदार बने राजकुमार साहू को बिलासपुर तहसील में अतिरिक्त तहसीलदार बनाया गया है। जानकारी देते चलें कि अब तक बिलासपुर तहसील में एक तहसीलदार और एक अतिरिक्त तहसीलदारों की पदस्थाना है। वर्तमान में तहसीलदार रिचा सिंह अतिरिक्त तहसीलदार की जिम्मेदारी निभा रही है। राजकुमार साहू की पदस्थापना के बाद बिलासपुर तहसील में अब दो अतिरिक्त तहसीलदार होंगे।

              जानकारी देते चलें कि  तहसीलदार नारायण गभेल के प्रमोशन के बाद राजकुमार साहू ने प्रभारी तहसीलदार की जिम्मेदारी का निर्वहन कर चुके हैं। प्रशासनिक कुशलता और कोविड काल में किए गए कार्यों को देखते हुए राजकुमार साहू को बिलासपुर तहसील में कलेक्टर डॉ.मित्तर ने अतिरिक्त तहसीलदार की जिम्मेदारी दिया है। 

                 बताते चलें कि रतनपुर तहसीलदार की जिम्मेदारी राजेन्द्र भारत को दी गयी है। नायब तहसीलदार से तहसीलदार बने राजेन्द्र भारत वर्तमान में रतनपुर तहसील में ही पदस्थ हैं।

TAGGED:
close