बिलासपुर,जीपीएम पुलिस ने किया नगर भ्रमण.. अधिकारियों ने किया..अपराधियों को सावधान.. आमजनता से किया..भयमुक्त वातावरण का वादा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर/जीपीएम—-विजिबल पोलिसिंग के तहत बिलासपुर जिला समेत जीपीएम पोलिस ने नगर में पैदल मार्च किया। इस दौरान पुलिस के आलाधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही नगर समेत जिला वासियों को भयमुक्त वातावरण में रहते हुए अपराध और अपराधिक गतिविधियों से दूर रहने को कहा।
 
                मुख्यमंत्री और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के सख्त निर्देश पर 12 नवम्बर /2021 को बिलासपुर और गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला पुलिस ने शाम को नगर में पद मार्च किया। शहर के मुख्य चौक चौराहों पर पहुंचकर व्यवस्था का जायजा भी लिया।
 
               बिलासपुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप,मंजूलता बाज समेत सिविल लाइन थाना प्रभारी शनिप रात्रे ने थाना क्षेत्र के चौक चौराहों में पदमार्य किया। लोगों को व्यवस्था में सहयोग करने की बात कही। साथ ही अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का संकेत भी दिया। उमेश कश्यप ने बताया कि नगर में भयमुक्त वातावरण के लिए हर संभव कदम उठाया जाएगा। अपराधी अपनी गतिविधियों से बाज आएं।
 
      गौरेला में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अशोक वाडेगावकर के साथ जिले के पुलिस बल ने गौरेला शहर में पैदल पेट्रोलिंग कर शहर की सुरक्षा व्यवस्था को गंभीरता से लिया। अर्चना झा ने बताया कि शहर में पुलिस की उपस्थिति प्रत्यक्ष होने पर जनता भयमुक्त वातावरण में रह सकेगी। महिलाएं और बच्चे बिना भय के भ्रमण कर सकेंगे।
 
                अर्चना झा ने बताया कि पदमार्च के दौरान शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर खड़े होकर लोगों से अधिकारियों ने संवाद किया। साथ ही लोगों से सहयोग लेने और देने का संकल्प भी लिया। इस दौरान जिले के रक्षित निरीक्षक, थाना प्रभारी गौरेला, यातायात प्रभारी समेत लिस बल उपस्थित रहे। एडिश्नल एसपी अर्चना ने बताया कि इसके अलावा थाना मरवाही,पेंड्रा,और चौकी कोटमी के थाना स्टाफ ने  भी थाना क्षेत्र में पैदल भ्रमण किया है। 
TAGGED: ,
close