बिलासपुर पुलिस ने बनाया रिकार्ड..2 महीने में किया कमाल..पुलिस कप्तान ने जताया गर्व..पढ़ें जवानों से क्या कहा

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—–पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल ने आज लंबित प्रकरणों का तेजी से निराकरण करने वाले पुलिस अधिकारियों और जवानों का सम्मान किया है। सम्मान कार्यक्रम के दौरान पुलिस कप्तान ने कहा कि प्रकरणों का तेजी निराकरण करने का सीधा अर्थ पीडि़तों को समय पर न्याय मिलना होता है। साथ ही दबाव भी कम होता है। इससे पुलिस के काम में पारदर्शिता भी नजर आती है। लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास भी बढता है।
 
                    पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल ने आज लंबित अपराधों के तेजी से निराकरण करने में बेतहर कार्य करने वाल पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया है। पुलिस कप्तान ने इस दौरान कहा कि साल 2020 देश और दुूनिया के साथ हमारे प्रदेश के लिए भी मुश्किल भरा रहा है। कुछ माह कोरोना प्रबंधन में व्यस्त होने के कारण अपराधो की विवेचना पर प्रभाव पड़ा है। इस बात से कमोबेश सभी लोग वाकिफ हैं। बावजूद इसके इस दौरान पुलिस ने मानवता की दिशा में बड़ा और प्रभावकारी काम किया है।
    
                पुलिस कप्तान ने कहा कि कोरोना के चलते साल के अंत में लंबित प्रकरणों और चालान की संख्या काफी ज्यादा हो गयी। निश्चित रूप  से इसका निराकरण करना बहुत बड़ा काम था। लेकिन हमारे जवानों ने साल के  अंतिम दो माह में वह कर दिखाया..जिसकी उम्मीद थी।
 
              थाना प्रभारियों और विवेचको ने दिन रात लगन और मेहनत से काम किया। मात्र 60 दिनों के अन्दर 4000 से भी ज्यादा चालान पेश कर प्रकरणों का तेजी से निराकरण कराया। प्रशांत अग्रवाल ने कहा कि एक पुलिस कप्तान के लिए यह आंकड़ा निश्चित रूप से गर्व कराने वाला है।
 
अधिकारी और जवानों का सम्मान
 
           बिलासागुड़ी में आयोजित कार्यक्रम में दिसंबर माह के दौरान प्रकरणो के निराकरण में अच्छा कार्य करने वालों को आईजी और एसपी ने सम्मानित किया। इस दौरान पुलिस कप्तान अग्रवाल ने सभी थानों से निराकृत किए गए प्रकरणों की संख्या की जानकारी मांगी। प्रकारणों के निराकरण में बेहतर कार्य करने वाले 43 विवेचकों और 2 थाना प्रभारियों (रतनपुर और  सरकंडा) को आईजी और एसपी के हाथों प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
 
पढ़ें किन्हें किया गया सम्मानित

Join Our WhatsApp Group Join Now
close