पुलिस का मोबाइल अर्पण अभियान,50 लाख का मोबाइल बरामद,गुम मोबाइल पाकर खिल गए चेहरे

Shri Mi
4 Min Read

बिलासपुर।बिलासपुर पुलिस ने नए साल में बिलासपुर वासियों को नव वर्ष पर दी सौगात दी है। पुलिस ने गुम हुए मोबाइल को खोजने के बाद “अर्पण “एक उम्मीद अभियान चलाकर वापस लौटाया है। पुलिस की आपकी एक आस ,आपकी अमानत आपके पास अभियान ने लोगो का न केवल दिल जीत है बल्कि विश्वास को पुख्ता भी किया है।पुलिस ने आज लखीराम ऑडिटोरियम में अर्पण अभियान मुहिम के तहत 130 से अधिक लोगों की गुम  मोबाइल को वापस लौटाया है।  पुलिस ने अभियान के तहत विभिन्न जिलों राज्यों से खोज कर बिलासपुर वासियों को सौंपा तकरीबन 50 लाख से अधिक की राशि के मोबाइल को सुपुर्द किया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

     बिलासपुर पुलिस ने विभिन्न अपराधो पर लोगो को जागरूक करने सफलतापूर्वक अभियान चलाया जा रहा है।  पुलिस ने  विगत कुछ माह में चाहे वह कोरोना महामारी पर जागरूकता अभियान ,साइबर अपराध के रोकथाम हेतु जागरूकता अभियान, सामुदायिक पुलिस पर अभियान ,महिलाओ पर अपराध के प्रति लोगों को जागरूक करने वाली रक्षा टीम के द्वारा चलाया गया अभियान, अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाया गया अभियान ,विभिन्न विषयों पर लोगों को जागरूक करने के लिए सोशल मीडिया पर चलाया गया।

अभियान सहित विभिन्न अभियान चलाकर बिलासपुर वासियों को जागरूक करने अपराध पर नियंत्रण रखने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु चलाया गया अभियान ही क्यों ना हो सभी अभियान पर बिलासपुर पुलिस ने सफलतापूर्वक संचालित किया था।इसी क्रम में  बिलासपुर पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल को अवगत कराया गया। एसपी ने पिछले वर्ष 2020 में सभी गुम मोबाइल के आंकड़ों की जानकारी से अवगत होने पर मोबाइल को खोजने  अभियान चलाने का निर्देश दिया। मामले में शहर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप , ग्रामीण अतिरिक्त पुलिस  संजय ध्रुव ,साइबर सेल नोडल अधिकारी निमेष बरैया को निर्देशित किया।

 बिलासपुर पुलिस कप्तान से प्राप्त दिशा निर्देश के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों ने साइबर सेल प्रभारी कलीम खान,उप निरीक्षक प्रभाकर तिवारी, उप निरीक्षक मनोज नायक, उपनिरीक्षक अजय बारे के नेतृत्व में साइबर सेल की एक विशेष टीम का गठन किया गया।  विशेष टीम में आरक्षक  मुकेश वर्मा  नवीन एक्का, दीपक यादव,  राकेश बंजारे  सोनू पाल ,तदबीर पोर्ते, धर्मेंद्र साहू  संतोष यादव  ईश्वरी कश्यप  विकास कुमार शामिल किया गया।

विशेष टीम द्वारा देश के विभिन्न राज्यों में एवं छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न जिलों में जाकर विगत 10 दिनों में सफलतापूर्वक अभियान अर्पण एक उम्मीद संचालित कर 130 से अधिक लोगों के मोबाइल को खोज निकाला। बिलासपुर पुलिस ने विगत कुछ दिनों में वर्ष 2020 में बिलासपुर वासियों की गुम मोबाइल की रिपोर्ट के आधार पर  एक अभियान अर्पण एक उम्मीद चलाकर विगत 10 दिनों में देश के विभिन्न राज्यों में एवं छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न जिलों से सर्च कर साइबर सेल की एक विशेष टीम लगाकर 130 से अधिक मोबाइल को प्राप्त कर बिलासपुर वासियों को एक विशेष अभियान अर्पण एक उम्मीद…चलाकर आज लखीराम ऑडिटोरियम में कार्यक्रम आयोजित कर बिलासपुर पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में मोबाइल धारकों सौपा गया।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close