बिलासपुर महिला क्रिकेट टीम का एलान..अब भिलाई में होगा..फिर होगा प्रदेश टीम का एलान

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के निर्देश पर 2021 सत्र के लिए महिला लड़कियों का ट्रायल का आयोजन 16 जुलाई को भिलाई में किया जाएगा। इस बात को ध्यान में रखते हुए क्रिक्रेट संघ बिलासपुर के राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में महिला अंडर-19, अंडर-23 और सीनियर खिलाड़ियों का ट्रायल लिया गया।
 
                क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव विंटेश अग्रवाल ने बताया कि  महिला खिलाड़ी  पहले से बहुत अधिक क्रिकेट में रुचि ले रही है। महिला खिलाड़िओं ने  मैदान में पहुंचकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। ट्रायल में करीब 50 महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया।
 
                बिलासपुर स्थित राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में 13 जुलाई को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक ट्रायल लिया गया । इस दौरान चयनकर्ता देवेंद्र सिंह, सुशांत राय और कमल घोष विशेष रूप से मौजूद थे।
 
                      चयन के दौरान विशेषज्ञों ने प्रत्येक खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा का बारीकी से अध्ययन किया। अन्त में  50 खिलाड़ियों में से तीनो ही वर्गो को मिलाकर प्रतिभावान महिला खिलाड़ियों का चयन किया। 
 
          चयनकर्ताओं ने इस दौरान खिलाड़ियों के बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण के साथ शारीरिक क्षमताओं को परखा। छत्तीसगढ स्टेट ट्रायल के लिए लड़कियों की टीम का एलान किया।
 
                         विन्टेश अग्रवाल ने बताया कि अंडर 19 में चांद चेलक,  प्रभुलीन कौर वालिया, कामना यादव, ऐश्वर्या सिंह, जैस्मिन पटनायक, देवकी यादव, शिखा यादव, महक ठाकुर, शेख मुशीरा फातिमा यती शर्मा, साक्षी औरैया, इशिता मिश्रा और श्रुति सुमन का चयन किया गया है।
 
                       अंडर 23 में यशी पांडे, ज्योति नट, संजीता पटेल, दुर्गेश नंदिनी, समृद्धि श्रीवास्तव, ममता सारथी, ज्योति यादव, निशिका ओट्टलवार, सुरुचि चंद्राकर, ज्योति रॉय, राखी यादव, को स्थान दिया गया।
 
                   सिनियर टीम के लिए शिवि पांडेय, प्रतिज्ञा सिंह, शिल्पा साहू, श्रद्धा वैष्णव, श्रृष्टि शर्मा, माहेश्वरी कश्यप और जागेश्वरी पटेल के नाम का एलान किया गया ।
 
               विन्टेश ने बताया कि सभी खिलाड़ी 16 जुलाई को सुबह भिलाई के लिए रवाना होंगी। भिलाई में छत्तीसगढ महीला टीम के लिए दुबारा ट्रायल होगा। ट्रायल के बाद छत्तीसगढ स्टेट क्रिक्रेट संघ महीला खिलाड़ियों का कैंप होगा। फिर टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जायेगा।
 
                    महिला क्रिकेट ट्रायल के समय क्रिकेट संघ बिलासपुर के अध्यक्ष नवीन जाजोदिया, सचिव विंटेश अग्रवाल ओपी यादव, रवि शंकर चड्डा ,शेख अल्फ़ाज़ ,जलेश यादव और महेश दत्त मिश्रा उपस्थित थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now
TAGGED:
close