बिल्हा पुलिस कार्रवाई..41 पाव शराब और बाइक बरामद..आरोपी गिरफ्तार

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर—- बिल्हा पुलिस ने शराब तस्करी करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी का नाम अशोक कुमार निषाद पिता सुध्धु निषाद है। आरोपी के पास से पुलिस ने 41 पाव शराब समेत मोटरसायकल को जब्त किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी बलौदा बाजार जिला के करहीबाजार का रहने वाला है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                बिल्हा पुलिस को मुखबीर से जानकारी मिली कि एक व्यक्ति मोटरसायकल में शराब लेकर बिल्हा की तरफ आ रहा है। साथ में भारी मात्रा में शराब भी रखा है। मोटरसायकल का नम्बर सीजी 22 एबी.1225 है। मुखबीर की सूचना पर थानेदार सागर पाठक की अगुवाई में पुलिस ने उड़गन फाटक के पास घेराबन्दी की।

               इसके पहले आरोपी फरार होता। पुलिस ने उसे धर दबोचा। नाम पतासाजी के बाद पुलिस ने छानबीन के दौरान आरोपी के पास 41 पाव शराब बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा के तहत अपराध दर्ज किया गया। न्यायिक रिमाण्ड में लेकर आरोपी को जेल भेजा गया।

close