भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ ने मनाया आनंद उत्सव दिवस

Shri Mi
3 Min Read

रामानुजगंज(पृथ्वीलाल केशरी) देश के सर्वोच्च राष्ट्रपति पद पर देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में पहली बार जनजाति समाज के प्रतिनिधि के रूप में द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न होने पश्चात भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के संभाग प्रभारी एवं नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल के नेतृत्व में रामानुजगंज के भारत माता चौक पर आनंद उत्सव समारोह का आयोजन किया गया, इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं नगरवासी उपस्थित रहे सभी ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी। इस अवसर पर भारत माता चौक पर भारत माता की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित भी किया गया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष आर के पटेल ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति निर्वाचित होना भारतीय लोकतंत्र के लिए एक ऐतिहासिक अवसर है अत्यंत गरीब पृष्ठभूमि की जनजातियों में भी सबसे पिछड़े संथाली परिवार से निकलकर संघर्षों एवं कर्मठता के बलबूते उनका सर्वोच्च पद तक पहुंचना देशवासियों के साथ-साथ जनजातीय समाज के लिए भी गौरव का क्षण है।

नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने कहा कि हमारे आदिवासी समाज को शीर्ष में प्रतिनिधित्व देने के लिये सात दशकों की लंबी प्रतीक्षा करनी पड़ी। देश की कुल जनसंख्या में आदिवासी समाज की जनसंख्या 9% है स्वतंत्रता आंदोलन में भी आदिवासी समाज का योगदान और बलिदान अविस्मरणीय है किंतु स्वतंत्र भारत में सरकारों ने लंबे समय तक उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ने एवं उनके सामाजिक आर्थिक उत्थान के लिए पर्याप्त प्रयास नहीं किए। आज हम सबके लिए गौरवशाली क्षण है कि राष्ट्रपति के रूप में द्रौपदी मुर्मू शपथ ले रही हैं। उत्सव समारोह को सुभाष केशरी,विमलेश सिन्हा, मेहीलाल आयाम, धरमन सिंह ने संबोधित करते हुए सभी को बधाई दिया। इस दौरान प्रमुख रुप से पार्षद मुकेश जैसवाल, विजय रावत ,वरिष्ठ भाजपा नेता बिगन गुप्ता, रमेश गुप्ता, प्रमोद कश्यप, बालकेश्वर प्रजापति, सुनील पासवान, बिगू दास,अनुप कश्यप, जदुनि रवि, पृथ्वीनाथ गुप्ता, दिलीप केशरी, अंकित गुप्ता,अशोक ठाकुर, सांसद प्रतिनिधि पवन गुप्ता, डॉ राकेश गुप्ता,ललन पासवान, रामाशीष मेहता, सोनू चौबे, प्रकाश मालाकार, उमेश पूरी, ओम गुप्ता, रामध्यान गुप्ता सहित भाजपा कार्यकर्ता और नगरवासी उपस्थित थे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close