भाजपा नेताओं का एलान..16 मई को जेल भरो आंदोलन..दिग्गज नेता अमर और धरम ने कहा..जन आक्रोश से बचने सरकार ने थोप दिया काला कानून

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—-छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार द्वारा विविध सार्वजनिक कार्यक्रमों के आयोजन  अनुमति अनिवार्यता फरमान के बाद भाजपा नेताओं की तरफ से लगातार विरोध जारी है। इसी क्र में आज करबला स्थित भाजपा कार्यालय में दिग्गज नेताओं की उपस्थिति में कार्यसमिति की बैठक हुई ।इस दौरान पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष विधानसभा धरमलाल कौशिक समेत भाजपा के आला नेताओं ने सरकार के फरमान को काला कानून बताया।  16 मई 2022 सोमवार को जेल भरों आंदोलन का एलान भी किया।
 
                  कार्यसमिति की बैठक को अपने  संबोधन में छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि राज्य सरकार के काला कानून का विरोध किया जाएगा। 16 मई को जेल भरो आंदोलन करेंगे। श्शिक ने प्रदेश सरकार पर आरोप भी लगाया ।उन्होने कहा कि कांग्रेस सरकार हर मोर्चा में विफल है।  अभी से हार का डर सताने लगा है। सरकार के खिलाफ लोगों में आक्रोश है।  कर्मचारी अधिकारी सरकार के कई निर्णयों से खफा है। यही कारण है कि भयभीत राज्य सरकार काला कानून लाकर लोकतंत्र की हत्या का प्रयास कर रही है। कानून के तहत किसी भी प्रकार के आयोजन सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए पहले अनुमति लेना होगा। सरकार लोकतांत्रित अधिकारों का हनन कर रही है।
 
          पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने  कहा कि 16 मई को भाजपा राज्य सरकार के तुगलकी आदेश के खिलाफ जेल भरो आंदोलन किया जाएगा। ऐसा कर सरकार के लूगलकी फरमान का विरोध किया जाएगा। अग्रवाल ने राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि प्रदेश भर में धार्मिक आयोजन हुए।  आयोजनों में लोगों की बहुत बड़ी संख्या में सहभागिता रही। बेरोजगार युवाओं की सरकार के प्रति नाराजगी, देखने को मिली। सरकारी कर्मचारियों अधिकारियों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। लोगों के आक्रोश के कारण कांग्रेस सरकार को आगामी विधानसभा चुनाव में सत्ता जाती दिख रही है। इसलिए डर के साए में काला कानून लागु कर लोगों के अधिकारों के साथ खिलवाड़ कर रही है। इस काला कानून का विरोध करते हुए हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता गिरफ्तारी देंगे।
 
        कार्यसमिति की बैठक को भूपेन्द्र सवन्नी,जपा जिलाध्यक्ष कुमावत ने भी संबोधित किया।
TAGGED:
close