भाजपा नेता अजय जामवाल का बिलासपुर प्रवास ..क्षेत्रीय संगठन मंत्री नेताओं और कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद..अमित शाह को देंगे नेताओं की कुंडली

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर— भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ क्षेत्रीय संगठन प्रभारी अजय जामवाल एक दिवसीय दौरे पर मंगलवार को बिलासपुर पहुंचेंगे। इस दौरान जामवाल क्षेत्र के सभी नेताओं समेत कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करेंगे। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सारी जानकारियों को एकत्रित कर रिपोर्ट आला नेताओं के सामने पेश करेंगे। जानकारी देते चलें कि अजय जामवाल के प्रयास से ही तात्कालीन कांग्रेस नेता और असाम के वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत विस्वाशर्मा और डी.पुरंदेश्वरी को भाजपा में शामिल कराया है।
                      अरूण साव के ताजपोशी के बाद छत्तीसगढ़ के क्षेत्रीय मंत्री अजय जामवाल मंगलावार को पहली बार बिलासपुर प्रवास पर पहुंचेंगे। अजय जामवाल सुबह 11 बजे पहुंचेंगे। इस दौरान अजय जामवाल कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के नेताओं के साथ बैठक करेंगे। वस्तुस्थिति को लेकर संवा्द भी करेंगे। चुनाव जीतने और संगठन मजबूत करने का टिप्स भी देंगे।
                            जानकारी देते चलें कि अजय जामवाल भारतीय जनता पार्टी संगठन के प्रमुख नेताओं में से एक है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमित शाह के करीबियों में शामिल अजय जामवाल जम्मु कश्मीर में भाजपा की जड़ को गहरे तक पहुंचाने में अहम् योगदान है। जामवाल का नाता जालंधर से है। छात्र जीवन से ही विद्यार्थी परिषद से जुड़े हैं।
          जानकारी के अनुसार संघ के करीबी जामवाल ने उत्तर प्रदेश समेत आसाम ,हिमांचल,उत्तराखण्ड में संगठन को ना केवल मजबूत किया। बल्कि सरकार बनाने में अहम् भूमिका का निर्वहन भी किया है। पहली बार योगी सरकार को उत्तर प्रदेश में जीताने से लेकर बनारस में मोदी के लिए मैदान तैयार करने में जामवाल की भूमिका महत्वपूर्ण रही है।
                         अजय जामवाल महाकौशल और छ्त्ताीसगढ़ के प्रभार मिलने के बाद प्रदेश के एक एक भाजपा नेताओं से लगातार सम्पर्क में है। बताया जा रहा है कि निकट विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अजय जामवाल प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे। विधानसभा वार नेताओं से संवाद भी करेंगे। इस दौरान हासिल सभी जानकारियों को एकत्रित कर रिपोर्ट तैयार करेंगे।
                     सूत्र ने बताया कि अजय जामवाल रिपोर्ट को सीधे केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, पाार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री दत्तात्रेय हर्षबोले और राष्ट्रीय मंत्री पीएल संतोष को देंगे।  
close