भाजपा नेत्री अर्चना पोर्ते कांग्रेस में शामिल..शंकर कंवर भी बने बागी.. राजस्व मंत्री ने दिलायी सदस्यता

BHASKAR MISHRA

बिलासपुर—- दिग्गज भाजपा नेता भंवर सिंह पोर्ते की बेटी अर्चना पोर्ते पति शंकर पोर्ते के साथ भाजापा का दामन छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गयी है। दोनों नेताओं को राजस्व मंत्री और मरवाही विधानसभा प्रभारी जयसिंह अग्रवाल ने कांग्रेस में प्रवेश दिलाया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                  बताते चलें कि अर्चना पोर्ते साल 2018 विधानसभा चुनाव में भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ी थी। जोगी के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। तात्कालीन समय अर्चना पोर्ते के चुनाव लड़ने को लेकर भाजपा में विरोध दर्ज किया गया था। 

             कमोबेश वही स्थिति इस बार अर्चना पोर्ते ने की है। भाजपा से गंभीर सिंह को टिकट मिलने के बाद अर्चना पोर्ते ने विरोध किया था। साथ ही किसी अन्य को टिकट दिए जाने की मांग की थी। अर्चना पोर्ते का आरोप था कि गंभीर सिंह का जन्म बेशक पेन्ड्रा में हुआ हो। लेकिन कभी भी लौटकर मरवाही नहीं आए। ठीक चुनाव के समय नौकरी छोड़कर राजनीति करने कूदे हैं।

             गंभीर सिंह का क्षेत्र में जनाधार भी नहीं है। मामले में कुछ समीरा पैकरा ने भी इसी प्रकार का विरोध पार्टी के सामने जाहिर किया था।

                    अर्चना पोर्ते के कांग्रे समें प्रवेश के समय प्रभारी मंत्री जय सिंह अग्रवाल के अलावा कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह, पेन्ड्रा नगर पंचायत उपाध्यक्ष पंकज तिवारी , किसान प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता विशाल बैश्य मौजूद थे।

close