भाजपा नेता नेताम ने कहा…आवास के लिए करेंगे उग्र आंदोलन..सरकार को देना होगा चार साल का हिसाब

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
रामानुजगंज (पृथ्वीलाल केशरी)–पूर्व गृहमंतरी भाजपा नेता रामविचार नेताम ने प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन का एलान किया है। रामविचार नेताम के अनुसार मोर आवास मोर अधिकार योजना के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित हितग्राहियों की लड़ाई लड़ेंगे। आने वाले दिनों में गरीबों के साथ सड़क से सदन तक आवाज बुलन्द करेंगे। रामविचार नेताम ने यह बातें सनावल मंडल शक्ति केंद्र ग्राम पंचायत पचावल में उपस्थित जनों के सामने कही। 
 
            सनावल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पूर्व गृहमंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि आने वाले समय में आवास से वंचित गरीबों के साथ प्रदेश सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन करेंगे। नेताम ने बताया कि सरकार को चार साल पूरे हो चुके हैं।  कामकाज का आंकलन किया जाना जरूरी है। प्रदेश सरकार ने लाखों गरीब लोगों के सपनों को पूरा नहीं किया है। भाजपा कार्यकर्ता लोगों के बीच जाएंगे। कांग्रेस की कथनी और करनी का पर्दाफाश करेंगे।
 
             नेताम ने दुहराया कि 11664 ग्राम पंचायतों में मोर आवास मोर अधिकार के तहत आवास से वंचित लोगों के साथ आंदोलन किया जाएगा। विधानसभा स्तर पर 21 दिसंबर से 5 जनवरी तक पदयात्रा और  घेराव के माध्यम से सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। 10 जनवरी को सैकड़ों हितग्राहियों के माध्यम से प्रत्येक विधानसभा स्तर पर प्रदर्शन की तैयारी पूरी हो चुुकी है। 
 
                  एैसे हितग्राही जिन्हें आवास नहीं मिला है। आवास बन जाने के बाद भी शासन ने आनास आवंटित नहीं किया है। सबकी सूची बनाकर मंडल स्तर पर लोगों के साथ बैठक करेंगे। रणनीति बनाकर आंदोलन को अंतिम देंगे। इसके बाद सरकार पर गरीबों को आवास दिए जाने का दबाव बनाया जाएगा। 
 
                  कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य रामचलितर सोनवानी मंडल अध्यक्ष मुंद्रिका सिंह जिला मंत्री बलवंत सिंह जिला उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता महामंत्री ह्रदय नारायण गुप्ता व नारद यादव मंडल अध्यक्ष सत्यम जयसवाल पचावल ग्राम पंचायत के सरपंच देवकिशुन सिंह एसटी मोर्चा जिला मंत्री सुखदेव सिंह विषेस आमंत्रित सदस्य मुंशी राम उत्तम सिंह बंशीधर यादव केशो शरण गणेश प्रजापति बीडीसी रामजीत सिंह अजय गुप्ता जसवंत यादव केदारनाथ यादव कृपाल कुशवाहा पुष्पकांत प्रेमलाल नरेंद्र यादव, देवनाथ सिंह,अनिल रामाशंकर, रामजीत,गणेश कुशवाहा,भाजपा कार्यकर्ताओं सहित हजारों की संख्या में ग्रामवासी ययो की उपस्थिति थे। 
 
 
 
close