रैली में ढोल ताशा के साथ कलेक्ट्रोट पहुंचे भाजपा नेता..राजेश दाखिल किया नामांकन..इद्रिश ने भी भरा पर्चा..भाजपा नेताओं ने किया जीत का दावा

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

बिलासपुर—कांग्रेस नेता शेख गफ्फार के निधन के बाद खाली हुए संजय गांधी नगर वार्ड क्रमांक 29 के लिए उपचुनाव का एलान कर दिया गया है। एक दिन पहले कांग्रेस से गफ्फार के भाई शेख असलम ने नामांकन दाखिल किया। शुक्रवार को भाजपा की तरफ से राजेश रजक ने पर्चा दाखिल किया। इसके पहले राजेश रजक वरिष्ठ नेताओं के साथ रैली निकालकर जनता से आशीर्वाद मांगा। रैली में ठोल ताशा के साथ कार्यकर्ता और  भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने भी शिरकत किया। साथ ही जीत का दावा भी किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

               शुक्रवार को रैली निकालकर भाजपा नेताओं के साथ राजेश रजक कलेक्ट्रोट कार्यालय पहुंचे। नामांकन  दाखिल करने के बाद राजेश रजक ने वार्ड क्रमांक 29 संजय गांधी नगर वार्ड उप चुनाव में जीत का दावा किया। राजेश रजक ने बताया कि शेख गफ्फार के निधन के बाद वार्ड खाली हुआ है। इस दौरान क्षेत्र में किसी भी प्रकार का विकास कार्य नहीं हुआ है। पत्रकारों के सवाल पर राजेश ने कहा कि वार्ड में ज्यादातर समय कांग्रेस का कब्जा रहा। लेकिन अन्य वार्डों के सामने वार्ड क्रमांक 29 का विकास नही के बराबर हुआ। उन्हें दुख होता है कि आज भी वार्ड क्रमांक 29 की प्यास निगम के टैंकर से बुझाया जाता है। स्कूलों की हालत ठीक नहीं है। सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चौपट है। कांग्रेस सहानुभूति से चुनाव जीतना चाहती है। लेकिन ऐसा कुछ नहीं होने वाला है। और वार्ड के कांग्रेसी नेता भी प्रत्याशी चयन को लेकर नाराज है। इसलिए भाजपा की जीत पक्की है। 

            निगम नेता प्रतिपक्ष अशोक विधानी ने जीत का दावा किया। उन्होने कहा चुनाव परिणाम आने के बाद निगम में भाजपा पार्षदों की संख्या बढ़कर 33 हो जाएगी। विधानी ने कहा कि इस बात में कोई दम नहीं है कि सहानुभूति की लहर में भाजपा की हार होगी। दरअसल भाजपा की जीत की वजह वार्ड समस्या होगी। पिछले दो साल से कांग्रेस की निगम सरकार ने वार्ड के साथ सौतेला व्यवहार किया है। वार्ड में समस्याओं का अंबार है। जिसके चलते स्थानीय लोगों में भयंकर आक्रोश है। 

भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने कहा कि नगर निगम की कांग्रेस सरकार ने नगरीय निकाय चुनाव के दौरान बडे़-बड़े वायदे कर लोगों को लालीपॉप दिखाया। पिछले दो साल में कांग्रेस का कोई भी नेता वार्ड में झांकने तक नहीं गया।कांग्रेस के खोखले वादों से जनता परिचित हो चुकी है। भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी की जरूर जीत होगी।

इद्रीश बनेंगे वोट कटवा       

भाजपा से बगावत कर इद्रीश ने भी शुक्रवार को नामांकन दाखिल किया। इद्रीश ने बताया कि मैं चुनाव लड़ने के पक्ष में नहीं था। लेकिन जनता के आदेश और निवेदन को ठुकरा नहीं सका। जनता ने खड़ा किया है। जनता ही जीताएगी।  इद्रीश ने कहा वोट काटने के लिए नहीं..चुनाव जीतने के लिए मैदान में उतरा हूं। 

          रैली राजेन्द्र नगर स्थित पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के नीज कार्यालय से निकली। नामांकन रैली की अगुवाई भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव, कोषाध्यक्ष गुलशन ऋ़षि, किशोर राय, अशोक विधानी, अमरजीत दुआ, विनोद सोनी, जयसिंह चौकसे, दीपक सिंह, मनीष अग्रवाल ने की। रैली में जुगल अग्रवाल, निम्मा जिवनानी, अजीत सिंह भोगल, निखिल केशरवानी, उदय मजुमदार, सुनिता मानिकपुरी, महेश चंद्रिकापुरे, प्रवीन दुबे, राजेश मिश्रा, कमल जैन, अतुल बापते, राजेश सिंह ठाकुर, प्रकाश यादव, ओम पाण्डेय, कृष्णा रजक, बेनी गुप्ता, शेखर पाल, विजय यादव, बबलू पमनानी, रवि गोयल, रिंकु मित्रा, अंकित गुप्ता, रूपाली गुप्ता, बल्लू हरियाणवी, अमित तिवारी, पल्लव धर, नारायण गोस्वामी, रमेश जायसवाल, अनुज टंडन, डी.के. साहू, रोहित मिश्रा, शतीस यादव, दिनेश देवांगन, गिरधारी अग्रवाल, विकास  एंथोनी, यश गौराहा, आदित्य तिवारी, संध्या चौधरी, मीना गोस्वामी, हरि गुरूम, संतोष सिंह, सुकांत वर्मा, ओमकांत तिवारी, किशलय श्रीवास्तव, देवेश खत्री, महर्षि वाजपेयी, ऋषभ चतुर्वेदी, महेन्द्र जायसवाल, महेन्द्र खत्री, आदित्य तिवारी, मुकेश राव, रजनी यादव, शोभा कश्यप, पूनम शुक्ला, प्रभा दुबे, रीना गोस्वामी, कविता वर्मा, सरिता कामड़े, प्रियंका थामस, पुष्पा तिवारी, पूजा सोनी, चंचल कुशवाहा, राजेश्वरी यादव, लोकेश्वरी राठौर, आशीष झा, ओमकांत तिवारी, तनुज वोहरा, बिज्जू राव, ओम केसरवानी, धनन्जय गोस्वामी, लाला भाभा, सहीत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने शिरकत किया।

close