BJP नेताओ व कार्यकर्ताओ ने जनमानस के साथ बूथो मे सुनी PM मोदी के मन की बात

Shri Mi
4 Min Read

बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘‘मन की बात‘‘ 89 कड़ी को रविवार को जिला भाजपा के सभी बूथ पर कार्यकर्ताओं द्वारा आम जनमानस के साथ सुना गया।भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा विभिन्न सामाजिक विषयों पर ‘‘मन की बात‘‘ देश भर में बहुत ही लोकप्रिय है, इससे समाज को नया आयाम तथा विभिन्न सकारात्मक कार्यो के प्रति प्रोत्साहन मिलता रहा है। 29 मई 2022 रविवार को प्रातः 11 बजे इस कार्यक्रम को बिलासपुर जिला के सभी मंडल के सभी बूथ में बूथ पालक की उपस्थिति में बूथ कमेटी की बैठक आयोजित कर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आम जनमानस के साथ सामूहिक रूप से ‘‘मन की बात‘‘ को सुना गया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

श्री कुमावत ने बताया कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात 89 कड़ी में योग दिवस के बारे में बताया और कहा, साथियो हमारे देश में इस बार ‘अमृत महोत्सव’ को ध्यान में रखते हुए देश के 75 प्रमुख स्थानों पर भी अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस’ का आयोजन होगा, पीएम मोदी ने अपनी जापान यात्रा का जिक्र करते हुए कुछ शख्सियतों के बारे में बताया, देश में यूनिकॉर्न की संख्या 100 के पार पहुंच गई है, पिछले कुछ ही दिनों में 14 नए यूनिकॉर्न बने हैं, भारत का स्टार्टअप आगे बढ़ रहा है, भारत का स्टार्टअप नई उड़ान भरेगा, आने वाला समय भारत का होगा।

श्री कुमावत ने बताया कि सांसद, विधायक, भाजपा प्रदेश पदाधिकारी/कार्यसमिति सदस्य, पूर्व सांसद/पूर्व विधायक, मोर्चा प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी/कार्यसमिति सदस्य, भाजपा जिला पदाधिकारी/कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा प्रकोष्ठ के जिला पदाधिकारी/कार्यसमिति सदस्य, भाजपा मंडल पदाधिकारी/कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा मंडल पदाधिकारी/कार्यसमिति सदस्य, शक्ति केन्द्र संयोजक/सहसंयोजक जिस बूथ में पालक है उस बूथ में ‘‘मन की बात‘‘ कार्यकर्ताओं के साथ सुना।

रविवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक भाजपा मंडल बोदरी बूथ क्र.207, सांसद अरूण साव मंडल बिलासपुर पश्चिम बूथ क्र.36, मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी सीपत मंडल के बूथ क्र.46, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह बेलतरा शहर मंडल के बूथ क्र.154, भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी बोदरी मंडल के बूथ क्र.207, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत बिलासपुर दक्षिण मंडल के बूथ क्र.115, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय गनियारी मंडल के बूथ क्र.135, भाजपा जिला महामंत्री मोहित जायसवाल बेलगहना मंडल के बूथ क्र.128, भाजपा जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक तखतपुर मंडल के बूथ क्र.156, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी बेलतरा शहर मंडल के बूथ क्र.228, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जयश्री चौकसे बिलासपुर पूर्वी मंडल के बूथ क्र.180, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष कृष्णकुमार कौशिक बोदरी मंडल के बूथ क्र.172, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद कश्यप रतनपुर मंडल के बूथ क्र.247, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश सूर्या जयरामनगर गतौरा मंडल के बूथ क्र.139, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष सैय्यद मकबूल अली, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष लखन पैकरा रतनपुर मंडल के बूथ क्र.115 में प्रातः 11 बजे मन की बात सुना।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close